• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सट्टेबाज गुरु एफआईआर में नामजद नहीं, गुरु की जगह नाम राशि चेले की हुई अग्रिम जमानत

सट्टेबाज गुरु एफआईआर में नामजद नहीं, गुरु की जगह नाम राशि चेले की हुई अग्रिम जमानत

सट्टे में मौके से पकड़े गए थे दो, फरार थे दो, fir में नाम दर्ज कराए गए अधूरे

January 9, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस पुलिस का एक मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। क्षेत्र की जनता सवाल उठा रही है कि जिस सट्टेबाज का नाम इलाके में हर कोई तक जानता है पुलिस को एफआईआर दर्ज करते समय कैसे नहीं पता था। जबकि दो लोग गिरफ्तार भी किए थे उनसे फरार दो लोगों का पूरा नाम भी नहीं पूछा। एफआईआर में जानबूझकर अधूरे नाम लिखे गए जिससे असली वाले सट्टेबाज को फायदा मिल जाए? 

पांच दिसंबर को पुलिस ने लोहिया नगर में एक घर में दबिश दी थी। शिवम और भारत कुमार को मौके से गिरफ्तार दिखाया। चौकी प्रभारी बल्केश्वर अमित कुमार ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखाया। मुकदमे में प्रवीन उर्फ हप्पू और अनूप कमला नगर को वांछित दिखाया। इलाके में दिल्ली का सट्टा अनूप अग्रवाल कराता है। वही मास्टर माइंड बताया जाता है। पुलिस को अच्छे से पता भी था। लेकिन इसे लाभ दे दिया गया। मुकदमे के दर्ज होने के बाद ही अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि पुलिस फरार दोनों आरोपियों को नहीं पकड़ेगी। पुलिस की उनसे सेटिंग हो गई है। क्षेत्र में सभी को पता है कि प्रवीन उर्फ हप्पू के साथ अनूप अग्रवाल दिल्ली के सट्टे का काम करता है। पुलिस भी जानती थी। इसके बावजूद मुकदमे में अधूरा नाम यानी कि सिर्फ अनूप लिखा गया अनूप अग्रवाल नहीं। बलदियत और निवास स्थान भी नहीं खोला गया। चर्चा है कि इसके पीछे खेल यह था कि मास्टरमाइंड अनूप अग्रवाल  की जगह मास्टरमाइंड गुरु का चेला अनूप अपनी जमानत कराएगा। पुलिस ने मौके से दो लोग पकड़े थे तो उनसे भी फरार दोनों लोगों के पूरे नाम, पिता का नाम और निवास स्थान पूछ सकती थी लेकिन असली मास्टरमाइंड को फायदा देने के लिए ऐसा नहीं किया। नतीजा तीन जनवरी को सामने आया। अनूप कश्यप ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट में यह कहा गया कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने अभियुक्तों के बयान के आधार पर सह अभियुक्त बनाया है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सशर्त अग्रिम जमानत स्वीकार कर ली। फिलहाल इलाके से दोनों अनूप गायब हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस खेल में पूर्व में एसओजी में तैनात एक सिपाही ने अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में उसकी पूर्वी जोन के एक थाने में तैनाती है। उसी के कहने पर मुकदमे में अधूरे नाम लिखे गए थे। ताकि गुरु को लाभ मिल सके। लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि दो आरोपित पकड़े गए तो फरार दोनों आरोपियों के पूरे नाम मुकदमे में क्यों नहीं लिखे गए? पांच दिसंबर से तीन जनवरी तक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास क्यों नहीं किया? जिस मास्टर माइंड को इलाके में हर कोई जानता है पुलिस उसका नाम कैसे नहीं जानती थी?  पुलिस को कैसे पता चला कि जो भागा वह अनूप कश्यप था? पहले दिन पूरा नाम क्यों नहीं खोला? संगठित अपराध पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करती है? फाइल क्यों नहीं शुरू की गई? बिना गैंगस्टर भी पुलिस 107 के तहत संपत्ति जब्तीकरण की फाइल चलाती है। फाइल शुरू क्यों नहीं हुई? क्षेत्र के साथ ही पुलिस विभाग में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous Post

भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना है बांग्लादेश- प्रवीण तोगड़िया

Next Post

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

May 30, 2024
अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले को सदर पुलिस ने पकड़ा

अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले को सदर पुलिस ने पकड़ा

January 6, 2025
खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने के बाद हुआ धमाका

खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने के बाद हुआ धमाका

November 24, 2024
नाबालिग से गैंग रेप करने वाले दोनों आरोपी पकड़े

नाबालिग से गैंग रेप करने वाले दोनों आरोपी पकड़े

February 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.