• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

चोरी का मुकदमा लिखाना पड़ा भारी, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला

January 10, 2026
in administration, Agra, Crime, Police, Uncategorized

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में चोरी का मुकदमा लिखवाना एक महिला को भारी पड़ गया। जब वह अगस्त 2025 में मुकदमे की जानकारी करने के लिए थाने में गई थी कि मुकदमे को लेकर क्या चल रहा है तो आरोप है उसके साथ थानाध्यक्ष रोहित कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ की गई।  मामला सुर्खियों में आने के बाद अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही थी। हैरानी की बात यह है कि पांच महीने से जांच चल ही रही है। चोरी भी आज तक नहीं खुली है। पांच महीने में पुलिस अधिकारी जांच करके इस बात का निर्णय भी नहीं कर पाए हैं कि महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट हुई थी या नहीं? यहां के लचर सिस्टम को देखकर महिला मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। पूर्व में उसने अपना वीडियो वायरल कर यह भी कहा था कि अगर वह आत्महत्या करती है तो उसके जिम्मेदार थानाध्यक्ष रोहित कुमार और अन्य दोषी पुलिसकर्मी होंगे। जिस थाना अध्यक्ष पर आरोप लगा था वह आज भी थानाध्यक्ष पद पर कायम है।

बता दें कि महिला सरजू यादव और उनके पति त्रिभुवन सिंह यादव  कालिंदी विहार डी ब्लॉक में निवास करते हैं। 15 सितंबर 2024 को दोनों घर का ताला लगाकर कहीं गए थे। जब वापस आए तो देखा कि घर में रखे 80 हजार रुपये और आभूषण चोरी हो गए थे। तहरीर पर 16 सितंबर 2024 को थाने में चोरी की धारा में मुकदमा भी दर्ज हो गया। सरजू यादव इसी मुकदमे की जानकारी करने के लिए अगस्त 2025 में थाने में गई थी। उन्होंने वीडियो वायरल करके आरोप लगाया था कि थानाध्यक्ष रोहित गुर्जर और स्टाफ ने उसे कमरे में बंद करके छेड़खानी की। उसके साथ में मारपीट की। महिला के द्वारा अपने आंख के बराबर में चोट भी दिखाई जा रही थी। उसकी आंख के बराबर में जख्म बना हुआ था। महिला का कहना था कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। वीडियो में महिला का रोते-रोते बुरा हाल था। वह फूट-फूट कर रो रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद तीन वीडियो और वायरल हुए जो थाने के अंदर और बाहर के थे। एक वीडियो में महिला सरजू यादव बोल रही है कि यह क्या कर रहे हो आप। मैं वीडियो बनाकर ऊपर तक ले जाने वाली हूं। इस बात पर महिला दरोगा महिला से बोल रही है कि वीडियो बनाने का किसी का अधिकार नहीं है। वह यह भी बोल रही है कि वह एसओ साहब थे। इस बात पर सरजू यादव बोल रही है एसओ साहब थे तो। इसके बाद महिला दरोगा सरजू यादव से तेज आवाज में बात करती है। उधर महिला सरजू यादव भी अपना आपा खो देती है और तेज आवाज में बात करना शुरू कर देती है। सरजू यादव महिला दरोगा से बोलती है बाहर चल बाहर देखती हूं। एक वीडियो और वायरल हुआ जिसमें महिला दरोगा और महिला के बीच में हाथापाई हो रही है। महिला सरजू यादव के द्वारा महिला दरोगा के बाल पकड़ लिए गए हैं। महिला दरोगा के द्वारा सरजू यादव को थप्पड़ जड़े जा रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो और वायरल हुआ जो थाने के बाहर का है। इसमें महिला पुलिसकर्मी सरजू यादव को पकड़ रही हैं। इस बात पर वहां खड़ा कोई पुलिसकर्मी यह भी बोल रहा है। तुम तीन मिलकर इसे नहीं पकड़ पा रही हो। यह वीडियो वायरल होने के बाद थाने में हुए वाक्ये को लेकर कयास लगाए गए थे कि सरजू यादव अपने मुकदमे की जानकारी करने गई थी। उसे बताया गया की जनवरी में मुकदमे में एफआर लग गई है। यह सुनकर महिला हैरान हो गई। आखिर चोर पकड़ा ही नहीं गया और पुलिस ने मुकदमा खत्म भी कर दिया। मतलब कि उसका जो सामान चोरी हुआ था। वह कभी मिलेगा ही नहीं। फिर उसके पति का मुकदमा लिखाने का क्या मतलब रहा? महिला ने अपना आपा खोते हुए पुलिस से सवाल जवाब करते हुए वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनाने का पुलिसकर्मियों ने विरोध किया। महिला का कहना था कि वह यह वीडियो इसलिए बना रही है जिससे इसे ऊपर तक ले जाए। इस पर उसे महिला दरोगा के द्वारा बताया गया की वीडियो बनाने का उसका अधिकार नहीं है। किसी जेंट्स पुलिसकर्मी ने महिला को हाथ लगा दिया जिससे वह और नाराज हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इधर मामले में अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही लेकिन आगरा कमिश्नरेट में कोई भी जांच कछुआ गति की चाल से ही की जाती है।  पांच महीने में यह तय नहीं हो पाया है कि महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी हुई थी या नहीं। इसके साथ ही उसको बिना बताए मुकदमा में एफआर कैसे लगा दी गई। तत्कालीन इंस्पेक्टर भानु प्रताप यादव ने विवेचना का क्या पर्यवेक्षण किया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अगर महिला ने मारपीट की थी तो महिला का शांति भंग में ही चालन क्यों किया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया। सरजू यादव को थाने के अंदर चोटें कैसे आई उसका जिम्मेदार कौन है। सरजू यादव को न्याय नहीं मिलने पर वह मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने के लिए पहुंच गई। उसका कहना था कि थानाध्यक्ष रोहित कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रोहित कुमार वर्तमान में एमएम गेट थाना अध्यक्ष बने हुए हैं। हो सकता है जब तक जांच चलती रहे उनका आगरा में कार्यकाल भी पूरा हो जाए और गैर जनपद चले जाएं। सवाल उठता है कि जब आरोप पुलिस पर हों, तो पीड़ित को न्याय आखिर कहां और कैसे मिलेगा। किरावली और जीवनी मंडी वाले मामले में भी यही हो रहा है। 

Previous Post

सट्टेबाज गुरु एफआईआर में नामजद नहीं, गुरु की जगह नाम राशि चेले की हुई अग्रिम जमानत

Next Post

आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने की शिकायत पर दिल्ली में प्राचार्य ने दिया जवाब

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने की शिकायत पर दिल्ली में प्राचार्य ने दिया जवाब

आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने की शिकायत पर दिल्ली में प्राचार्य ने दिया जवाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अपर मुख्य सचिव का आदेश भी फेल!

अपर मुख्य सचिव का आदेश भी फेल!

April 16, 2022

बसपा के बाह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे नितिन वर्मा

November 22, 2021
आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

August 4, 2022
पत्नी को मायके से बुलाने के लिए चाची को बंधक बनाकर चाकू से मार डाला

पत्नी को मायके से बुलाने के लिए चाची को बंधक बनाकर चाकू से मार डाला

August 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.