• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर कोचिंग संचालक पर जुर्माना

सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर कोचिंग संचालक पर जुर्माना

July 30, 2024
in administration, Agra, Uncategorized

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा शहर की सुंदरता को पलीता लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने एक कोचिंग संचालक से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर भविष्य में इस प्रकार कार्य किया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

शहर को साफ और सुंदर दिखाने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर गमले रखवाकर हरे भरे पेड़ लगाये जा रहे हैं तो वहीं दीवारों पर सुंदर सुंदर वाल पेटिंग्स कराई जा रही है। लेकिन कुछ कोचिंग संचालक अपना प्रचार करने के लिए दीवारों पर पोस्टर चिपका कर नगर निगम के प्रयासों पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ आज सुबह भगवान टाकीज के आसपास निगम की प्रवर्तन टीम ने जेडएसओ राजीव बालियान के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर एसडी कोचिंग कैम्पस के संचालक सत्यवीर चौधरी पर कार्रवाई करते हुए उससे बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही का पता चलने पर हालांकि अन्य कोचिंग संचालक अपने प्रतिष्ठानों के ताले लगाकर फरार हो गये। इस दौरान जेडएसओ राजीव बालियान ने एसके कैरियर क्लासेज के संचालक संत कुमार को भी इस संबंध में सचेत किया।

खाली जगह पर कूड़ा डालने पर चार हजार का जुर्माना

लायर्स कालोनी में टंकी के निकट खाली स्थान पर लोडर में भरकर लाये गये कूड़े को डालने पर निगम की टीम ने लोडर चालक पर चार हजार रुपये का का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जेडएसओ राजीव बालियान ने बताया कि लोडर चालक किसी मॉल से कूड़ा भरकर लाया था। उसे चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालते पाया गया तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

शहर की सुंदरता को बनाये रखने में सभी नागरिकों का योगदान जरुरी है। यदि कोई नागरिक इसको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त, नगर निगम

Previous Post

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई

Next Post

नगर निगम ने 1158 गिरासू पोलों को कराया पुनर्स्थापित

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
नगर निगम ने 1158 गिरासू पोलों को कराया पुनर्स्थापित

नगर निगम ने 1158 गिरासू पोलों को कराया पुनर्स्थापित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

May 11, 2024
सरकारी राशन को खरीद कर बेचने वाले तीन लोग पकड़े गए

सरकारी राशन को खरीद कर बेचने वाले तीन लोग पकड़े गए

September 23, 2022
छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या, पांच महीने में पुलिस नहीं करा पाई 161 के बयान

छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या, पांच महीने में पुलिस नहीं करा पाई 161 के बयान

July 5, 2023
मुर्गियों का भुगतान नहीं करने पर किया अपहरण, सैंया-धौलपुर बॉर्डर तक पुलिस ने किया पीछा

मुर्गियों का भुगतान नहीं करने पर किया अपहरण, सैंया-धौलपुर बॉर्डर तक पुलिस ने किया पीछा

March 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.