• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षण पूरा नहीं हो सकता: डॉ. रेखा रानी

सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षण पूरा नहीं हो सकता: डॉ. रेखा रानी

विभिन्न प्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया

January 18, 2023
in Agra, Art, Cultural, Education, Uncategorized

आगरा। आगरा कॉलेज में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां “आशाएं-2023” में तीसरे दिन सुगम, लोक व पाश्चात्त्य गायन के साथ फोटोग्राफी, मेंहदी, इंस्टालेशन, क्विज व वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

  शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा रानी तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो रेखा तिवारी ने कहा कि बिना साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के शिक्षण पूरा नहीं हो सकता। संगीत से संपूर्ण विश्व की शांति संबंधित है और आचरण की उत्कृष्टता सांस्कृतिक गतिविधियां ही सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि संगीत मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, यह एक तपस्या है, जो व्यक्ति के मन और आत्मा को झंकृत करता है। इसमें पारंगत होने के लिए अनेकानेक अभ्यास की आवश्यकता होती है।
सुगम संगीत में प्रतिज्ञा ने “मेरी अंखियां तरस रही है”, आर्ची ने “कोई अब सो न सके गाते रहिए”, मोना ने “कान्हा अब तो मुरली की”, मोहिनी ने “दर पे सुदामा गरीब आ गया है” भजन गाया।

लोक गायन प्रतियोगिता में मोना ने “तेरे लाल ने माटी खाई”, लवेश ने भांड “केसरिया बालम” प्रस्तुत किया। मनीषा ने “होलिया में उड़े रि गुलाल” गाकर होली के रंग बिखेरे।

पाश्चात्त्य गायन प्रतियोगिता (एकल व समूह) में लवेश, मोना, गरिमा और अंशुल ने “लव मी लाइक यू डू” तथा लवली ग्रुप ने “लेट मी‌ लव यू” गाकर लोगों की तालियां बटोरीं।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था “निजीकरण देश के विकास के लिए लाभदायक है।” विषय के विपक्ष में प्रतिभागियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि निजीकरण देश के लिए बहुत हद तक लाभदायक नहीं है, क्योंकि इसके कारण निर्धन लोगों के लिए शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताएं दुर्लभ हो जाएंगी। निजीकरण से आतंकवाद के बढ़ावे का खतरा संभावित है। वही कुछ वक्ताओं ने विषय के पक्ष में अपने विचार रखते हुए कहा‌कि देश के सतत् विकास के लिए निजीकरण अत्यंत आवश्यक है।

निर्णायक मंडल में गायन प्रतियोगिता डॉ. शोभी माथुर व डा गजेंद्र सिंह ने निर्णय सुनाया। मेंहदी में प्रो सुनीता गुप्ता, प्रो रचना सिंह, इंस्टालेशन में डा गणेश कुशवाह, फोटोग्राफी में डा दीपक कुलश्रेष्ठ, वाद विवाद में प्रो गौरांग मिश्रा, प्रो अंशु चौहान व डा अनुराग पालीवाल रहे।

प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार है-

सुगम गायन प्रतियोगिता
प्रथम- लवेश
द्वितीय- मोंटी
तृतीय- अंशुल
लोक गायन प्रतियोगिता
प्रथम- प्रतिज्ञा
द्वितीय- निखिल
तृतीय- अंशुल
पाश्चात्त्य गायन प्रतियोगिता (एकल)
प्रथम- मोंटी
द्वितीय- उर्वशी शर्मा
तृतीय- शिवांश शर्मा
पाश्चात्त्य गायन प्रतियोगिता (समूह)
प्रथम- लवेश एंड ग्रुप
द्वितीय- मानवेंद्र एंड ग्रुप
तृतीय- लवी एंड ग्रुप
वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदी
प्रथम- पल्लवी शर्मा
द्वितीय- कोमल कुमारी
तृतीय- ऐश्वर्या राजे चौहान
वाद विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी
प्रथम- परी शर्मा
द्वितीय- मान्या दक्ष
तृतीय- हिमांशु शर्मा
फोटोग्राफी प्रतियोगिता
प्रथम- योगेश कुमार
द्वितीय- योगिता सिंह
तृतीय- आदित्य प्रताप
मेंहदी प्रतियोगिता

सबसे बेहतर मेहंदी बनाने वाली छात्रा।

प्रथम- ध्रुव
द्वितीय- कोमल कुमारी
तृतीय- भावना गौतम
इंस्टालेशन
प्रथम- आरती व ललित
द्वितीय- भारती व पिंकी
तृतीय- प्रगति व प्रियंका

क्विज
प्रथम- शशांक सिंह व नितिन गौतम
द्वितीय- राहुल राजपूत व सचिन उपाध्याय
तृतीय- पवन त्यागी व गौरव

इस अवसर पर डॉ. शेफाली चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मीना कुमारी सिंह, डॉ. कल्पना चतुर्वेदी, डॉ. सुनीता रानी, डॉ. ममता सिंह, डॉ.  अमिता सरकार, प्रो शादा जाफरी, प्रो अमरनाथ, डॉ. रीता निगम आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

सदर तहसील से स्टांप वेंडर के 10 लाख रुपए चोरी

Next Post

करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी

Related Posts

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

March 7, 2026

आगरा। 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत और 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय...

टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर

टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर

March 7, 2026

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के लिए बनाए गए ताज ट्रेपेज़ियम जोन (टीटीजेड) में वर्षों से लागू औद्योगिक प्रतिबंधों के कारण...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

March 6, 2026

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट...

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम,  2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम, 2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

March 6, 2026

आगरा। कल आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री...

Next Post
करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी

करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा करने के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकार नर्सिंग होम में एक साथ दो जटिल सर्जरी

सरकार नर्सिंग होम में एक साथ दो जटिल सर्जरी

February 11, 2025
जगदीशपुरा में महिला से दुष्कर्म

जगदीशपुरा में महिला से दुष्कर्म

May 19, 2025
पुलिस ने आईफोन बेचने का विज्ञापन देकर पकड़े दो लुटेरे

पुलिस ने आईफोन बेचने का विज्ञापन देकर पकड़े दो लुटेरे

September 8, 2023
मतगणना से पहले बवाल के मामले में तीन सपा नेताओं ने किया सरेंडर

मतगणना से पहले बवाल के मामले में तीन सपा नेताओं ने किया सरेंडर

June 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश
  • टीटीजेड क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाएं: पूरन डावर
  • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन
  • प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.