• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो हत्याओं से दहली ताजनगरी, सिपाही ने भी खुद को मारी गोली

दो हत्याओं से दहली ताजनगरी, सिपाही ने भी खुद को मारी गोली

सिकंदरा में भाजपा नेता ने चांदी कारीगर का सिर धड़ से अलग किया, रकाबगंज में कारखाना मालिक की हत्या

August 5, 2022
in Agra, Crime

आगरा। आज सुबह ताज नगरी में  दो लोगों की हत्या कर दी गई है। एक हत्या सिकंदरा तो दूसरी रकाबगंज में हुई है। सिकंदरा में तो एक भाजपा नेता ने एक आदमी का सिर ही धड़ से अलग कर दिया। इधर एत्माद्दौला में एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता ने चांदी व्यापारी को बहाने से अपने साथ ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि वह कार में शव को रखकर कहीं ले जा रहा था। इतने में पुलिस की उस पर नजर पड़ गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हत्यारोपियों ने अपना नाम टिंकू भार्गव और अनिल बताया। टिंकू ने बताया कि वह भाजपा नेता है, जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम नवीन वर्मा निवासी लोहामंडी था। पुलिस ने चांदी व्यापारी के परिजनों को हत्या की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे, उनका रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर से घर नहीं वापस आए थे। भाजपा नेता जिस कार से चांदी व्यापारी को लेकर आया था वह उसके किसी मित्र की थी। हत्या से पहले उन्होंने उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी जिससे सीसीटीवी की फुटेज में नहीं आ सके।

रकाबगंज में एक कारखाना मालिक का शव लहूलुहान हालत में उसके मकान में मिला। पड़ोस में रहने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि मृतक के पड़ोसी की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम सिकंदर है। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सिकंदर अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए चला गया था  आज सुबह जब उसके परिजन पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मौके पर इंस्पेक्टर रकाबगंज राकेश कुमार फोर्स लेकर पहुंच गए।  पड़ोसी पर हत्या का शक है। वह अपने बेटों के साथ फरार है।

एत्माद्दौला के कालिंदी बिहार में भी यातायात के एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का नाम कुबेर सिंह था। वह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाता था। कुबेर सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। आज सुबह उन्होंने रायफल से गोली मार ली। आवाज सुनकर घर के परिजन दौड़े  कमरे में जाकर देखा तो कुबेर सिंह का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस आत्महत्या की जांच करने में जुटी हुई है।

Previous Post

आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

Next Post

रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

रोशनी सहित तीन कॉल गर्ल और चार युवक पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक चेन लूटने बाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक चेन लूटने बाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

September 28, 2023
आगरा से सबसे बड़ी जीत पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

आगरा से सबसे बड़ी जीत पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

March 10, 2022
ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

July 17, 2025
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बदमाशों ने चेन लूटी

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बदमाशों ने चेन लूटी

June 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.