• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने की शिकायत पर दिल्ली में प्राचार्य ने दिया जवाब

आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने की शिकायत पर दिल्ली में प्राचार्य ने दिया जवाब

सीईसी में कहा कार्य स्थल पर कोई भी हरा या संरक्षित वृक्ष मौजूद नहीं था

January 10, 2026
in administration, Agra

आगरा। आगरा कॉलेज परिसर में पेड़ काटने को लेकर हुई शिकायत के मामले में प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम शुक्रवार को दिल्ली में सीईसी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए और कॉलेज से जुड़े प्रकरण में तथ्यात्मक, विधिक और प्रशासनिक स्थिति विस्तार से रखी।

प्राचार्य प्रो. गौतम ने समिति को अवगत कराया कि संबंधित कार्य के लिए आगरा कॉलेज की प्रबन्ध समिति द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को मण्डलायुक्त आगरा, जो प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष हैं, तथा जिलाधिकारी, आगरा जो उपाध्यक्ष हैं, के नेतृत्व में पूर्ण अनुमोदन प्राप्त हुआ। इसी स्वीकृत प्रस्ताव के आधार पर आगे की समस्त कार्यवाही की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का निर्माण या सफाई कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम प्राधिकरणों द्वारा दो बार स्थलीय निरीक्षण (मौका मुआयना) कराया गया था। वन विभाग द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि कार्य स्थल पर कोई भी हरा या संरक्षित वृक्ष मौजूद नहीं था। स्थल पर केवल छोटी झाड़ियां और झाड़-झंखाड़ पाए गए, जो उत्तर प्रदेश प्रोटेक्शन ऒफ ट्री एक्ट 1976 के अंतर्गत वृक्ष की श्रेणी में नहीं आते। प्राचार्य ने बताया कि वन विभाग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही झाड़ियों की सफाई और बाउंड्री निर्माण का कार्य किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी वृक्ष का कटान या पातन नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि परिसर में मौजूद बड़े वृक्षों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया तथा जहां आवश्यकता पड़ी, वहां बाउंड्री को वृक्षों के अनुरूप घुमाते हुए निर्मित किया गया। कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि आगरा कॉलेज, आगरा की निजी/कैम्पस भूमि है, जो किसी भी प्रकार के आरक्षित, संरक्षित या अधिसूचित वन क्षेत्र की श्रेणी में नहीं आती। महिला सुरक्षा और परिसर की सुरक्षा को प्रमुख कारण बताते हुए प्राचार्य ने कहा कि झाड़ियों की सफाई अत्यंत आवश्यक थी। झाड़-झंखाड़ के कारण विषैले जीव-जंतुओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता था, विशेषकर महिला छात्रावास और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रो. गौतम ने सीईईसी को बताया कि आगरा कॉलेज द्वारा अब तक लगभग 2000 पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 5000 से अधिक पौधों के वृक्षारोपण का प्रस्ताव स्वीकृत किया जा चुका है। नव-निर्मित बाउंड्री से सटे लगभग 900 मीटर क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है।

Previous Post

ना चोरी खुली ना महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पांच महीने में जांच पूरी हुई, सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची महिला

Next Post

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

August 5, 2024
आगरा में डेंगू के इस साल मिले 172 केस

आगरा में डेंगू के इस साल मिले 172 केस

December 4, 2024
जिम संचालक के शोषण से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

जिम संचालक के शोषण से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

September 19, 2022
बसपा की लता वाल्मीकि 22 हजार वोट से चल रहीं आगे

बसपा की लता वाल्मीकि 22 हजार वोट से चल रहीं आगे

May 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.