आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट लिखाए जाने पर वह इस कदर नाराज हो गए कि दोनों ने दरोगा के साथ जमकर अभद्रता की। दरोगा ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। डीसीपी के द्वारा दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
आगरा के रामबाग पुलिस चौकी पर निरोत्तम और कांस्टेबल आयुष चौधरी तैनात हैं। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम में होने के चलते इनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था से लेकर हादसों की पड़ताल में लगती है। डिवीजन चौकी पर तैनात दरोगा कुलदीप सीसी टीम में हैं। बताया जा रहा है शनिवार को वह डयूटी पर आए थे। चौराहे पर जाम लगा हुआ था। दोनों सिपाही ड्यूटी से गायब थे। दोनों को गायब देखकर उन्होंने थाने में रपट लिखा दी। इस बारे में पता चलने पर सिपाही चौकी पर पहुंचे। दरोगा को पकड़ लिया। विरोध पर गाली देने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने दोनों को निलंबित कर दिया है।











