• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

अभी तक कई कांड कर छाए हुए हैं सुर्खियों में, एक कैबिनेट मंत्री भी नाराज

June 4, 2025
in administration, Agra, News, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में गीता की कसम खिलाने वाले एक इंस्पेक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह हर खेल में माहिर हैं। अब तक कई कांड भी कर चुके हैं। पीड़ित या आरोपी ने क्या दिया है, यह बात किसी को नहीं बताने को भी खिलाई रही कसम चर्चाओं में रहती है। कोतवाल साहब के द्वारा गीता की कसम खिलाने का मामला एक कैबिनेट मंत्री तक भी पहुंच गया है। उन्होंने इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने के लिए कहा है। पुलिस कमिश्नर अचानक देर रात गीता का ज्ञान देने वाले इंस्पेक्टर साहब के थाने में पहुंच गए और देखा कि वह वास्तव में ऑफिस में गीता रखते हैं या नहीं। इसके अलावा उन्हें गीता के श्लोक का कितना ज्ञान है। ज्ञान में वह जीरो पाए गए। इसके बाद इंस्पेक्टर साहब का चेहरा उतर गया।

कमिश्नरेट में एक इंस्पेक्टर देहात के थाने में तैनात हैं। थाने में जो भी व्यक्ति आता है। वह गीता पर हाथ रखवाकर कसम खिला देते हैं। इंस्पेक्टर ने अपनी टेबल में ही गीता रख रखी है। वह यह भी बोलते हैं कि उन्हें पूरी गीता कंठस्थ है। जिसका काम नहीं करना होता है या जिससे मंसूबे पूरे नहीं हो रहे होते हैं, उसे ज्ञान देकर भगा देते हैं। इंस्पेक्टर के द्वारा गीता पर कसम खिलाने के कई मामले अब तक सुर्खियों में भी छा चुके हैं। कई आरोपियों की उन्होंने मदद कर दी है। आलम यह है कि उनके आडंबरी होने की शिकायत एक कैबिनेट मंत्री तक भी पहुंच गई। कैबिनेट मंत्री ने एक अधिकारी को फोन करके कहा गीता वाले इंस्पेक्टर कौन है।  बहुत चालू बताए गए हैं। लखनऊ तक उनका मामला आया है। पब्लिक का वह शोषण कर रहे हैं। इंस्पेक्टर को हटाना ही ठीक है। आखिर गीता रखने की बात में कितना दम है यह चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर देर रात कोतवाल साहब के थाने में पहुंच गए। पुलिस कमिश्नर ने धीरे से मुस्कुराते हुए पूछा आप अपने ऑफिस में गीता रखते हैं। कोतवाल को लगा साहब मुझसे खुश हैं मुझे आध्यात्मिक मानते हैं। इसलिए पूछ रहे हैं। इंस्पेक्टर ने टेबल के अंदर से एक नहीं दो गीता निकालकर कमिश्नर साहब के सामने रख दीं। कमिश्नर ने पूछा यह किसकी है। इंस्पेक्टर बोले सर यह प्रेमानंद महाराज जी के द्वारा लिखी हुई हैं, जबकि वह परमहंस योगानंद द्वारा लिखी गई थी। कमिश्नर साहब ने कहा आपको तो यह भी नहीं पता यह किसके द्वारा लिखी हुई हैं। इसके बाद कमिश्नर ने उनसे कहा पूरी गीता का एक भी श्लोक मुझे सुना दो। इंस्पेक्टर का चेहरा उतर गया और वह पसीना देने लगे वह एक श्लोक तक उन्हें नहीं सुना पाए। पसीना इसलिए छूट रहा था, क्योंकि पोल खुल गई थी। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा तुम्हारी बहुत शिकायतें हैं। इस पर इंस्पेक्टर तरह-तरह की सफाई देने लगे। कहने लगे जीवन में एक रुपया नहीं लिया है। वह समझ गए थे क्या झूठ है और क्या सच। इंस्पेक्टर उस समय और ज्यादा तनाव में आ गए जब पुलिस कमिश्नर ने चाय पीने से भी मना कर दिया। इंस्पेक्टर साहब को गीता के ज्ञान के मामले में डब्बा गोल है। यह बात सभी के सामने उजागर हो गई है। पोल खुलने के बाद इंस्पेक्टर भी तनाव में है। उन्हें अपना विकेट गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

Previous Post

शाहगंज में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

Next Post

हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

हेमनदास जैसवानी हत्याकांड में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जलभराव और गंदगी की स्थिति को स्वयं देखने शहर में निकले नगर आयुक्त

जलभराव और गंदगी की स्थिति को स्वयं देखने शहर में निकले नगर आयुक्त

August 12, 2024
बघेल का होर्डिंग लगाने का शक होने पर युवक को पुलिसकर्मियों ने लात घूसों से पीटा, कान का पर्दा फटने का आरोप

बघेल का होर्डिंग लगाने का शक होने पर युवक को पुलिसकर्मियों ने लात घूसों से पीटा, कान का पर्दा फटने का आरोप

March 10, 2024

भाजपा के शासन में महंगाई सातवें आसमान पर

November 15, 2021
लखनऊ इंटरसिटी 8 से 13 अप्रैल तक कानपुर तक ही चलेगी

लखनऊ इंटरसिटी 8 से 13 अप्रैल तक कानपुर तक ही चलेगी

April 4, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.