• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

May 25, 2022
in Court, Crime, National, News, Terrorism, World

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैश्लेट को पत्र लिखकर भारत से यह अपील करने का अनुरोध किया है कि वह कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सभी आरोपों से बरी करे और जेल से उसकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करे ताकि वह अपने परिवार से मिल सके। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कश्मीर में स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने के पाकिस्तान के जारी प्रयासों के तहत विदेश मंत्री ने 24 मई को बैश्लेट को एक पत्र भेजा।

कार्यालय के अनुसार, पत्र में कश्मीरियों और उनके नेतृत्व को परेशान करने एवं दबाने तथा झूठे एवं किसी अन्य मकसद से प्रेरित मामलों में उन्हें फंसाने की भारत सरकार की जारी कोशिशों से उच्चायुक्त को अवगत कराया गया। मंत्री ने उच्चायुक्त और मानवाधिकार परिषद से अपील की कि वह किसी अन्य मकसद से प्रेरित मामलों में कश्मीरी नेतृत्व को भारत द्वारा निशाना बनाए जाने और खासकर मलिक के साथ हो रहे व्यवहार का तत्काल संज्ञान ले। उन्होंने उच्चायुक्त से भारत से अपील करने का अनुरोध किया कि वह मलिक को सभी निराधार आरोपों से बरी कर दे और उसकी जेल से तत्काल रिहाई सुनिश्चित करे ताकि वह अपने परिवार से पुन: मिल सके, उसके स्वास्थ्य में सुधार हो सके और वह फिर से सामान्य जीवन जी सके।
इसके अलावा, बिलावल ने ओआईसी (इस्लामी सहयोग संगठन) के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा को एक पत्र लिखकर उन्हें कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन और मानवीय स्थिति से अवगत कराया। भारत पाकिस्तान से बार-बार कहता रहा है कि जम्मू कश्मीर उसका अहम हिस्सा था, है और रहेगा। उसने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार रोकने की सलाह भी दी है। भारत ने पाकिस्तान से यह भी कहा है कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा रहित माहौल में उसके साथ पड़ोसियों जैसे सामान्य संबंध चाहता है। भारत की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 19 मई को दोषी करार दिया था।

Previous Post

टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्रकैद, एनआईए ने मांगी थी फांसी की सजा

Next Post

टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो वयस्कों की मौत,कई की हालत गंभीर

Related Posts

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

October 7, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने फौजी की बेटी की गोली मारने के बाद खुद भी...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

Next Post
टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो वयस्कों की मौत,कई की हालत गंभीर

टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो वयस्कों की मौत,कई की हालत गंभीर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन  तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

May 15, 2026

पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी 44 किलो चांदी

January 25, 2022
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर एनएसयूआई के दो पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर एनएसयूआई के दो पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

November 5, 2023
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने भालू और हाथियों का जाना हाल

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने भालू और हाथियों का जाना हाल

April 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.