• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो वयस्कों की मौत,कई की हालत गंभीर

टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो वयस्कों की मौत,कई की हालत गंभीर

May 25, 2022
in Crime, Education, News, Terrorism, World

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में टेक्सास राज्य के एक प्राथमिक स्कूल में 18 वर्षीय बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 19 बच्चों समेत 21 लोगों की हत्या कर दी, वहीं कई अन्य इस घटना में घायल हो गए। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश में हथियारों की बिक्री पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अब कदम उठाने ही होंगे। अधिकारियों ने कहा कि सैन एंटोनियो से 134 किलोमीटर दूर टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि हमलावर की पहचान साल्वाडोर रामोस के रूप में हुई है, जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला क्यों किया गया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक पर पहले अपनी दादी को गोली मारने का संदेह है। एबॉट ने मंगलवार शाम को कहा कि शूटर ने भयंकर गोलीबारी करके लोगों की हत्या कर दी। 14 बच्चे और एक अध्यापक मारा गया। बाद में मृतक संख्या बढ़ गई और गोलीबारी में 19 बच्चों और दो वयस्कों की मौत होने की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन से जुड़े दो अधिकारियों को भी गोलियां लगी हैं, लेकिन उनके ठीक हो जाने की उम्मीद है। कानून प्रवर्तन के सूत्रों ने पुष्टि की कि रामोस के पास एक हैंडगन और एक एआर -15 अर्द्ध स्वचालित राइफल थी। उसके पास आधुनिक मैगजीन भी थी। मृतकों के नाम और अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, उसके छात्रों की आयु पांच वर्ष से 11 वर्ष है।
उवाल्डे में पुलिस प्रमुख पेटे अरेडोंडो ने कहा कि रोब एलीमेंट्री स्कूल में आज पूर्वाह्न 11 बजकर 32 मिनट पर बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले गोलीबारी की, जो बाद में पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। अरेडोंडो ने बताया कि ये बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे और उनकी आयु सात से 10 साल के बीच थी।

Previous Post

यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

Next Post

सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया; कहा- 16 मई को ही कांग्रेस छोड़ दिया था

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया; कहा- 16 मई को ही कांग्रेस छोड़ दिया था

सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया; कहा- 16 मई को ही कांग्रेस छोड़ दिया था

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

ताजमहल में उर्स आयोजित कराने वालों पर कार्रवाई की मांग

March 13, 2024
नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: निर्धारित अवधि में तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण न करने वाली फर्मों पर बीस लाख का जुर्माना

नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: निर्धारित अवधि में तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण न करने वाली फर्मों पर बीस लाख का जुर्माना

November 21, 2024
300 करोड़ की ठगी का खुलासा, 32 लोग दबोचे

300 करोड़ की ठगी का खुलासा, 32 लोग दबोचे

December 14, 2025
एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

July 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.