• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
300 करोड़ की ठगी का खुलासा, 32 लोग दबोचे

300 करोड़ की ठगी का खुलासा, 32 लोग दबोचे

इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग टीमों में शामिल रहे

December 14, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। आगरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संगठित साइबर गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त ऑपरेशन में ताजगंज से 24, जगदीशपुरा से 6 और किरावली से 2 आरोपियों सहित कुल 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग टीमों में शामिल रहे।

एडिशनल सीपी सिटी आदित्य कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन तीनों गिरोहों के खिलाफ पूरे देश में 500 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीते 5 वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई है। ठगी की रकम को भारत से दुबई स्थित बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना नितिन भगौर दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में अब तक करीब 600 बैंक खातों को सीज किया जा चुका है। एडीसीपी ने बताया कि एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर साइबर फ्रॉड और बैंक खातों के दुरुपयोग को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज थीं। एक मामले में 15 जून 2025 को शिकायतकर्ता एटीएम से रुपये निकाल रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उससे 3600 रुपये नकद मांगे और बदले में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। कुछ समय बाद पीड़ित का खाता होल्ड हो गया। जांच में सामने आया कि उसके खाते में साइबर फ्रॉड के 36 हजार रुपये आए थे। इस केस की जांच में किरावली निवासी ऋषि का नाम सामने आया, जिसके लिंक खातों पर 54 शिकायतें दर्ज थीं। आगे की गोपनीय जांच में नितिन भगौर के नेतृत्व में संगठित साइबर गिरोह के संचालन का खुलासा हुआ। पुलिस ने 13 दिसंबर को ताजगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि वे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर फर्जी यूपीआई लिंक भेजकर फ्रॉड, गूगल पर विज्ञापन चलाकर और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस को आरोपियों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड भी मिले। जांच में सामने आया कि नितिन भगौर और उसका साथी रवि राठौर ने ‘मेडलर सर्विसेज ग्रुप’ नाम से एक बोगस कंपनी बनाई थी, जिसके खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाई जाती थी। इस गैंग के 9 आरोपी अभी फरार हैं। इसी क्रम में थाना शाहगंज पुलिस ने लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर मोबीक्विक लोन ऐप का प्रचार करता था। लोन के इच्छुक लोगों से मोबाइल नंबर लेकर ऐप डाउनलोड कराते, 5 हजार रुपये फीस के नाम पर जमा कराते और 50 हजार रुपये का लोन तुरंत स्वीकृत करने का झांसा देते थे। बाद में ओटीपी हासिल कर वॉलेट से रकम निकाल ली जाती थी। यह गिरोह राजस्थान से संचालित हो रहा था। एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों का इस्तेमाल करते थे। सिकंदरा क्षेत्र के पनवारी निवासी जनसेवा केंद्र संचालक पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। कई अन्य जनसेवा केंद्र संचालक पुलिस के रडार पर हैं।

Previous Post

भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने आंख और हाथ बांधकर चाकू-तवा-चिमटा से बोला हमला

Next Post

समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में काटी युवक की अंगुलियां

मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में काटी युवक की अंगुलियां

December 6, 2022
सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

November 3, 2025
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों कासगंज में किया रोड शो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों कासगंज में किया रोड शो

February 16, 2022
नगर निगम में 15 साल बाद 25 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई निरस्त

नगर निगम में 15 साल बाद 25 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई निरस्त

December 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.