• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हुई गिरफ्तारी

June 26, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद सादाबाद थाने के दरोगा को जेल भेज दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर फरार हो गया है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

गांव रूपधनू के रहने वाले संजय को सादाबाद थाना पुलिस 9 जून की रात उठाकर ले गई थी। उसे 11 जून तक सादाबाद थाने में रखकर थर्ड डिग्री दी गई। इसके बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। संजय को धमकी दी गई थी 22 जून तक अगर उनका जो साला लड़की भगा कर ले गया है, वह नहीं मिली तो उसे फिर से बुलाया जाएगा। इसी डर से संजय ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। पेड़ से शव उतरने से रोक दिया था। ग्रामीणों ने कहा था दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के भाई प्रमोद जो कि होमगार्ड थे उन्होंने बरहन थाना पुलिस से कहा था दो दिन में मेरी सुनवाई नहीं की तो मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। उनकी तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है इस बात से और सीओ सादाबाद के लगातार फोन आने से आहत होकर होमगार्ड प्रमोद ने भी उसी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली, जिस पर उसके भाई संजय ने लटककर आत्महत्या की थी।  प्रमोद की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस को मौके से खदेड़ दिया। एसीपी सुकन्या शर्मा के सामने ही पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई घंटे के बाद उन्होंने शव को तब उतरने दिया जब मुकदमा दर्ज हुआ। होमगार्ड प्रमोद ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। उन्होंने लिखा हरिओम दरोगा ने मेरे भाई को उठाया। 2 दिन 11 और 12 जून को हवालात में बंद किया। एक लाख हवालात के सामने मांगे गए। फिर दस हजार लेकर 13 जून को छोड़ दिया। ऑफिस में पैसा दिया। 50 हजार की मांग की। पुलिस और हरिओम दरोगा ने प्रताड़ित किया। मेरा भाई संजय फांसी लगाकर मर गया। अब मुझमें क्षमता नहीं है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे पास फोन आ रहे हैं। आज ही बयान देने आ जाओ। मैंने कहा कल आऊंगा तो कहते हैं नहीं आज ही आ जाओ। इसलिए मेरा दिमाग ठीक नहीं है। सरकार से प्रार्थना है कि मेरे परिवार की तरफ ध्यान दिया जाए। जय माता दी, जय श्री राम। अंत में उन्होंने लिखा मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की। कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना। बहुत परेशान करते हैं। हंगामा होता देख बरहन थाना पुलिस ने सादाबाद थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और दरोगा हरिओम अग्निहोत्री खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर रात दरोगा हरिओम अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर फरार हो गया है।

Previous Post

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

Next Post

मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

September 27, 2024

तस्करी को लाई गई 15 लाख की रेड वाइन और व्हाइट वाइन पुलिस ने पकड़ी

January 14, 2022
आगरा-जलेसर रोड पर कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

आगरा-जलेसर रोड पर कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

January 31, 2026
गोली मारकर ट्रक लूटने के प्रयास की सूचना से हड़कंप

गोली मारकर ट्रक लूटने के प्रयास की सूचना से हड़कंप

September 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.