• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

December 14, 2025
in Agra, Crime

आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। दुकानदार ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, तीन युवक उसकी दुकान पर आए और समोसे मांगे। समोसे खाने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने साफ कह दिया कि वे पैसे नहीं देते और खुद को गुंडा बताते हुए धमकाने लगे। दुकानदार ने गरीबी का हवाला देकर विनती की, लेकिन आरोपियों ने कहा कि वे इस इलाके के टौरी हैं और पैसे नहीं देते। दुकानदार का कहना है कि तीनों युवक जाते-जाते धमकी देकर बोले कि दस मिनट बाद लौटकर आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद वे बाइक से वापस आए और इस बार उनके हाथ में तमंचा था। आते ही उन्होंने गोली चला दी। फायरिंग से पहले ही दुकानदार सतर्क होकर काउंटर के नीचे छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Previous Post

300 करोड़ की ठगी का खुलासा, 32 लोग दबोचे

Next Post

राजस्थान के मुख्यमंत्री की खेरिया एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग

Related Posts

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

Next Post
राजस्थान के मुख्यमंत्री की खेरिया एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री की खेरिया एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

विवि स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 13 अगस्त से

August 8, 2022
यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

August 19, 2023
दयालबाग प्रकरण: 16 अक्टूबर तक किसी भी तरीके की कार्रवाई पर रोक

दयालबाग प्रकरण: 16 अक्टूबर तक किसी भी तरीके की कार्रवाई पर रोक

October 10, 2023
बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में दो आरोपी और पकड़े

बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में दो आरोपी और पकड़े

September 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.