• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

February 14, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा।  18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सूरसदन प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग कर स्पष्ट निर्देश जारी किए।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही पाई गई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। किसी भी स्तर पर की गई गलती अक्षम्य मानी जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मियों एवं महिला शिक्षिकाओं की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।

जनपद में 1.21 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

जनपद आगरा में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 60,371 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 32,556 बालक और 27,815 बालिकाएं हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 61,551 छात्र, जिनमें 35,415 बालक और 26,136 बालिकाएं सम्मिलित होंगी। इस प्रकार कुल 1,21,922 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे।

154 परीक्षा केंद्र, 6 जोन और 15 सेक्टर बनाए गए

अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने जानकारी दी कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र., प्रयागराज द्वारा संचालित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए जनपद के 154 परीक्षा केंद्रों को 6 जोन और 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अंतर्गत 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 18 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Previous Post

नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही हो बोले मंडलायुक्त

Next Post

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अभाविप आगरा महानगर अध्यक्ष बने राजेश, शिवांग बने महानगर मंत्री

अभाविप आगरा महानगर अध्यक्ष बने राजेश, शिवांग बने महानगर मंत्री

November 29, 2024
दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

April 30, 2022
कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

August 25, 2024
जंगले में फंसा बिल्ली का सिर, जंगला काटकर बचाई जान

जंगले में फंसा बिल्ली का सिर, जंगला काटकर बचाई जान

July 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.