• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही हो बोले मंडलायुक्त

नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही हो बोले मंडलायुक्त

रंगोत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक, मंत्री बोले मिलावटी पदार्थों को नष्ट कराएं

February 14, 2026
in administration, Cultural

मथुरा। मथुरा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में रंगोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें  गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, डीआईजी शैलेश पांडे ने अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। 

24 फरवरी को बरसाना में फाग आमंत्रण नंदगांव व लडडू होली,  25 फरवरी को बरसाना में लठामार होली, 26 फरवरी को नंदगांव में लठामार होली व गांव रावल में रंग लठामार होली 27 फरवरी को श्री कृष्णजन्म स्थान मंदिर में रंगो की होली, वृन्दावन के श्री बॉके बिहारी  मन्दिर में रंगो की होली व मथुरा श्री द्वारिकाधीश मंदिर में कुंज की होली, एक मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली, तीन मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला मथुरा तथा होलिका दहन,  चार मार्च को धुलेंडी, पांच मार्च को दाऊजी का हुरंगा, मुखराई एवं नन्द गांव का हुरंगा,  6 मार्च को गॉव बठैन का हुरंगा एवं गिडोह का हुरंगा, 9 मार्च को छडीमार होली महावन में, 12 मार्च को श्री रंग जी मन्दिर वृन्दावन में होली का आयोजन होगा।
बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठामार होली की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सम्बन्धित मंचों, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, सेल्फी पॉइन्ट आदि का निर्माण एवं लाइव प्रसारण आदि की व्यवस्था पर्यटन विभाग एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। रंगोत्सव  के अन्तर्गत मथुरा के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 12 सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अवगत कराया कि बरसाना को सात जोन व 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है।  बैठक में  मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों से अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने मिलावटी पदार्थों को नष्ट कराने के निर्देश भी दिए। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि होटल एवं पार्किंग संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें बताएं कि होटल एवं पार्किंग संचालक सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करें कि वे अपने जूता-चप्पल होटल या अपनी गाड़ी में उतार कर दर्शन को जाएं।  मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने निर्देश दिए कि नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।  कहीं पर भी नकली गुलाल नहीं बिकना चाहिए। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन., ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद दुबे आदि शामिल रहे। 

बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठमार होली की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

बरसाना में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लडडू होली तथा लठमार होली की तैयारियों के सम्बन्ध में भी मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि संपूर्ण मेला क्षेत्र लाइटिंग से जगमग होना चाहिए। अवैध होर्डिंग को हटाएं, समस्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत के खंभों पर प्लास्टिक रैपिंग करें।

बरसाना में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और डीआईजी शैलेश पांडे।
Previous Post

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

Next Post

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

Related Posts

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित...

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026

आगरा।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन...

यमुना में मोटरबोट के पलटने से हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के शव मिले

यमुना में मोटरबोट के पलटने से हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के शव मिले

April 13, 2026

वृंदावन। मोटरबोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। मथुरा के श्रृंगार घाट पर एक महिला का...

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

April 12, 2026

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला।...

Next Post
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

घेवर नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

घेवर नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

July 13, 2022
10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

November 9, 2022
बुटीक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर रह रहा परिवार फंसा

बुटीक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर रह रहा परिवार फंसा

October 20, 2023
आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

June 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया
  • कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला
  • अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.