• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026
in Agra, Court, Crime, Police

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले में न्यायालय द्वारा तलब किए गए दो अभियुक्तों रिजवान और फैजान की गिरफ्तारी नहीं होने तथा लगातार जारी गैर-जमानती वारंट की प्रभावी तामील न किए जाने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-01 ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने पुलिस आयुक्त, आगरा को पत्र लिखकर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आगामी दो दिसंबर को न्यायालय में उनकी पेशी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता नरेश पारस पैरवी कर रहे हैं।

मामला मई 2022 का है। शाहगंज क्षेत्र में असलम की पत्नी रेशमा, बेटी इल्मा और बेटे साहिल पर तेजाब फेंका गया था। घटना के बाद पुलिस ने कल्लू नामक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप था कि हमला असलम के भाइयों रिजवान और फैजान ने किया था। परिवार ने पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाते हुए वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से अधिवक्ता नरेश पारस ने गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 319 सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें रिजवान और फैजान को भी मुकदमे में आरोपी बनाने की मांग की गई। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद दोनों को अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब करने का आदेश दिया। इसके बाद दोनों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। न्यायालय के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 से लगातार गैर-जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 17 नवंबर को जारी वारंट 21 नवंबर को उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने वापस कर दिया। इसके बाद 25 नवंबर को जारी वारंट भी तामील की आख्या के बजाय न्यायालय को लौटा दिया गया। इस वारंट के साथ संबंधित सामान्य डायरी (जीडी) की प्रति भी संलग्न नहीं थी। इससे गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।अदालत ने स्पष्ट किया कि गैर-जमानती वारंट जारी करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी प्रभावी तामील कराना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वास्तविक प्रयास किए जाने चाहिए और उनकी कार्रवाई का सत्यापन योग्य विवरण अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बिना ठोस कार्रवाई के वारंट वापस करना न्यायिक प्रक्रिया की प्रभावशीलता और न्याय प्रशासन की गरिमा को प्रभावित करता है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस आयुक्त से संबंधित थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देने की अपेक्षा की है। साथ ही दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई कर आगामी सुनवाई की तारीख दो दिसंबर 2026 को उनकी न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। गिरफ्तारी संभव नहीं होने की स्थिति में पुलिस को उसके वास्तविक कारणों और अब तक किए गए प्रयासों का पूरा विवरण अभिलेखीय साक्ष्यों सहित अदालत में प्रस्तुत करना होगा।

Previous Post

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

Next Post

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

Next Post
568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

August 13, 2026
15 दिन तक थाने में अवैध हिरासत में रखे गए युवक को बयान बदलने के लिए धमकाने का पुलिस पर आरोप

15 दिन तक थाने में अवैध हिरासत में रखे गए युवक को बयान बदलने के लिए धमकाने का पुलिस पर आरोप

June 25, 2026
शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

September 16, 2024
इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

December 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.