• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

आगरा पुलिस का एक और कारनामा: मुर्दा के बयान लिए और लगाई चार्जशीट

सीजेएम के आदेश के बाद चार दरोगाओं के खिलाफ दर्ज हुआ हरी पर्वत थाने में मुकदमा

December 22, 2024
in Agra, Court, Crime, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। हरीपर्वत थाने में तैनात रहे चार दरोगाओं का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे आगरा पुलिस की भविष्य में भी किरकिरी होगी। एक मुर्दे के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में चार्जशीट लगा दी गई। यही नहीं मुकदमे में उसके बयान भी किए गए और नोटिस भी तामिल कराया गया। मुर्दे के बयान और मुर्दे के खिलाफ चार्जशीट लगने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने चार दारोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है। 

मुकदमा दयानंद नगर, नगला पदी निवासी मंगल सिंह राना ने दर्ज कराया है। प्रताप सिंह ने श्रीराम फाइनेंस से 143381 रुपये लोन लिया था। मंगल सिंह लोन में गारंटर थे। फाइनेंस कंपनी का ऑफिस दीवानी चौराहे के पास विनायक मॉल में है। मंगल सिंह ने पुलिस और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 26 अगस्त 2018 को हरीपर्वत थाने में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज हुआ। हरीपर्वत थाने में तैनात रहे दरोगा मनीष कुमार, राजीव तोमर,  राकेश कुमार और अमित प्रसाद ने मुकदमे की विवेचना की। मुकदमे में श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नवीन गौतम ने अगस्त 2018 को प्रताप सिंह के साथ विवाद होना भी लिखाया था। विवेचक अमित प्रसाद ने पर्चा संख्या पांच में वादी मुकदमा के बयान दर्ज किए। नवीन गौतम ने एफआईआर का समर्थन किया। प्रताप सिंह के साथ विवाद होने की पुष्टि की। प्रताप सिंह का देहांत 12 सितंबर 2016 को हो गया था। 28 सितंबर 2016 को उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ था। मौत के लगभग दो साल बाद उनका फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से विवाद कैसे हो सकता था? पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण नहीं किया। निजी स्वार्थ के लिए मिथ्या साक्ष्य संकलित किए। इतना नहीं विवेचना अमित प्रसाद ने पर्चा नंबर 12 में प्रताप सिंह के बयान दर्ज किए। उन्हें 41 ए का नोटिस भी तामील कराया। पर्चे पर उनके हस्ताक्षर कराए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने चारों दरोगाओं और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसमें से एक दरोगा अमित प्रसाद है। वह एत्माउद्दौला में महिला दरोगा वाले मामले में निलंबित हुआ था। अमित प्रसाद के अलावा दरोगा राकेश गिरि, मनीष कुमार, राजीव तोमर, नवीन गौतम के मुकदमे में नाम हैं। 

Previous Post

धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

Next Post

डोरीलाल जी के पौत्र सौरभ आनंद के निधन की खबर से फैली शोक की लहर

Related Posts

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

Next Post
डोरीलाल जी के पौत्र सौरभ आनंद के निधन की खबर से फैली शोक की लहर

डोरीलाल जी के पौत्र सौरभ आनंद के निधन की खबर से फैली शोक की लहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत, कहा- ऐतिहासिक गलतियों को कोर्ट से सही नहीं किया जा सकता

ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत, कहा- ऐतिहासिक गलतियों को कोर्ट से सही नहीं किया जा सकता

June 7, 2022
नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

October 7, 2025
मलपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन व एनएचएआई का बुलडोजर चला

मलपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन व एनएचएआई का बुलडोजर चला

September 15, 2023
जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी
  • जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा
  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.