• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
होली पर सदर में पथराव और शाहगंज में मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

होली पर सदर में पथराव और शाहगंज में मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

अपर पुलिस आयुक्त और तीनों जोन के डीसीपी भी राउंड पर निकले हुए हैं

March 14, 2025
in Agra, Crime, Cultural, News

आगरा। होली पर आज सुबह से कई थाना क्षेत्र में मारपीट और झगड़े हुए।सदर में पथराव हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे भी लहराए। दूसरी ओर शाहगंज में होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया। एत्माउद्दौला में भी कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आज सुबह से पूरा शहर होली के रंग में रंगा हुआ है। ढोल नगाड़ों के साथ होली मनाई जा रही है। कई जगह होली मिलन समारोह भी आयोजित हो रहे हैं। किसी तरीके का कोई झगड़ा ना हो इसके लिए पुलिस भी मुस्तेद है। इधर सदर थाना क्षेत्र के लाल कुर्ती में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पथराव भी हुआ है, ऐसी सूचना थी। पुलिस दौड़ती हुई मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है पथराव करने वाले पक्ष ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था। पुलिस बाहर निकालने में जुटी थी। दूसरी ओर शाहगंज थाना क्षेत्र में सुबह सांप्रदायिक मामला होने से पुलिस ने बचा लिया। हिंदू और मुस्लिम पक्ष में झगड़े की सूचना पर तत्काल एसीपी मयंक तिवारी फोर्स लेकर पहुंच गए। होली के विरोध में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। एत्माउद्दौला में घाट पर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इधर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मंटोला, नाई की मंडी सहित कई थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा भी सैया में फ्लैग मार्च करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी अली अब्बास भी सुबह से पूर्वी जोन में राउंड पर हैं। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी भी मंटोला में जमा मस्जिद पर पहुंचे। वहां नमाज अदा कर आ रहे बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

मंटोला में जमा मस्जिद के पास बच्चों के साथ अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी। साथ में हैं डीसीपी सिटी सोनम कुमार।
Previous Post

होली के दिन मां को आ रही होगी दुनिया छोड़ जा चुके बेटे की याद, इसलिए इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे ‘होली के दिन आज’

Next Post

एटीएस ने आगरा से पकड़ा ISI एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करता था काम

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
एटीएस ने आगरा से पकड़ा ISI एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करता था काम

एटीएस ने आगरा से पकड़ा ISI एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करता था काम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पति ने दूध के कारोबार में पानी मिलाना शुरू किया तो पत्नी छोड़कर चली गई

पति ने दूध के कारोबार में पानी मिलाना शुरू किया तो पत्नी छोड़कर चली गई

May 20, 2024
कर्जा चुकाने के लिए चांदी कारीगर ने रची थी लूट की फर्जी साजिश

कर्जा चुकाने के लिए चांदी कारीगर ने रची थी लूट की फर्जी साजिश

June 9, 2022
ब्रज संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाने की अवश्यक्ता: संजीव महेश्वरी

ब्रज संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाने की अवश्यक्ता: संजीव महेश्वरी

January 20, 2025
मंटोला हत्याकाण्ड : मृतक आरिब के परिजनों से मिले सपाई, मुआवजे की उठाई मांग

मंटोला हत्याकाण्ड : मृतक आरिब के परिजनों से मिले सपाई, मुआवजे की उठाई मांग

March 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.