• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाइट क्लब बना फाइट क्लब, दो युवकों को जमकर पीटा, पूर्व मंत्री की बहन ने फोन पर भी दी धमकी

नाइट क्लब बना फाइट क्लब, दो युवकों को जमकर पीटा, पूर्व मंत्री की बहन ने फोन पर भी दी धमकी

ताजगंज के अनप्लग्ड कोर्टयार्ड नाइट क्लब में की थी मारपीट

March 30, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। ताजगंज में अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो युवकों के साथ रसूखदार युवक और महिलाएं पिस्टल तानकर मारपीट करते दिख रहे हैं।  मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

घटना 23 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो अब सामने आया है। ओल्ड सुरक्षा विहार कॉलोनी के दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि वह अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट में दोस्त के साथ खाना खाने गए थे। वहां नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना और चार अज्ञात युवक बैठे थे। अंधेरे में उनका पैर नितिन के पैर से टकरा गया। उन्होंने इस बात पर माफी मांग ली। इसके बाद नितिन सतलानी ने गाली गलौज और अभद्रता की। कार से पिस्टल निकाल कर उनके और दोस्त की कनपटी पर तान दी। सभी ने मिलकर दोनों को बुरी तरह पीटा और गले की चेन छीन ली। रेस्टोरेंट के मैनेजर मोहन और बाउंसर से शिकायत करने पर उन दोनों ने भी नितिन का ही साथ दिया। पीड़ित का आरोप है कि सुबह चार बजे एक महिला का कॉल आया। उसने खुद को सपा के पूर्व मंत्री की बहन बताया। चेन की फोटो वॉट्सएप पर भेजी। सुबह लौटाने को कहा। सुबह महिला ने दोबारा फोन कर अपने रसूख का हवाला देकर छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पीड़ित ने ताजगंज पुलिस को तहरीर दी। एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना, मैनेजर मोहन, बाउंसर समेत पांच अज्ञात और एक अज्ञात महिला पर चेन स्नेचिंग, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Previous Post

100 दिन में 9.34 लाख की हुई टीबी स्क्रीनिंग, प्रदेश में प्रथम रहा आगरा

Next Post

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले बयान पर क्षत्रिय महासभा और विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
राणा सांगा को गद्दार बताने वाले बयान पर क्षत्रिय महासभा और विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले बयान पर क्षत्रिय महासभा और विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

January 16, 2025
दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

January 20, 2026
शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

शिक्षक भर्ती और वेतन निकासी में धांधली के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा

February 16, 2022
मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के दस लोग दब गए, चार की मौत

मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के दस लोग दब गए, चार की मौत

June 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.