आगरा। आगरा कमिश्नरेट में एसीपी और चालक के बीच में मारपीट का मामला प्रदेश भर में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की चुटकी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है एक एसीपी को प्रयागराज जाना था, उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि प्रयागराज चलना है। ड्राइवर ने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है। वह इस समय अस्वस्थ है। इसलिए वह नहीं जा सकता है। इसके बाद एसीपी उससे बोले तो क्या मैं गाड़ी चला कर ले जाऊंगा। इसके बाद दोनों के बीच में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसीपी ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ड्राइवर भी अपना आपा खो बैठा। घटना विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। एसीपी सबसे सीनियर हैं और होनहार भी हैं। लिखत पढ़त में भी काफी तेज माने जाते हैं। आखिर वह एकदम उग्र कैसे हो गए इस सवाल का जवाब भी सब खोज रहे हैं। इधर अधिकारियों ने मामला इसलिए दबा दिया क्योंकि कमिश्नरेट में वह शिष्टाचार की बात कर रहे हैं। आपस में मारपीट की खबर बाहर जाती तो शिष्टाचार का मखौल उड़ता जो की उड़ भी रहा है।
लव गुरु नहीं आ रहा अपनी आदत से बाज
आगरा कमिश्नरेट में एक लव गुरु अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में रहता है। आगरा ही नहीं यह जिस जिले में रहा है। वहां पर महिला कांस्टेबलों को अश्लील मैसेज करने में सुर्खियों में रहा है। उस पर कार्रवाई भी हुई है। आगरा में भी इसी के चलते उस पर कार्रवाई हुई। सूत्रों का कहना है कि एक महिला कांस्टेबल को उसने अश्लील मैसेज भेज दिया है। कांस्टेबल ऑफिस में तैनात है। उसने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो लव गुरु उससे माफी मांगने में जुटा हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि एक कांस्टेबल के जन्मदिन पर उसने उसे इंप्रेस करने के लिए महंगी घड़ी भी दी है।











