• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
9 और 10 मई को भी परीक्षा नियंत्रक को दी थी पेपर लीक की सूचना: प्राचार्य आगरा कालेज

9 और 10 मई को भी परीक्षा नियंत्रक को दी थी पेपर लीक की सूचना: प्राचार्य आगरा कालेज

May 13, 2022
in Agra, Education

आगरा। 11 मई को पेपर लीक होने से पहले 9 और 10 मई को भी पेपर लीक हुआ था। इस बात की सूचना प्राचार्य आगरा कॉलेज और आगरा कॉलेज के एक प्रोफेसर के द्वारा परीक्षा नियंत्रक को दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। ऐसा प्राचार्य आगरा कॉलेज का कहना है। 

बता दें कि 11 मई को आगरा कॉलेज के कई छात्रों के मोबाइल पर जूलॉजी और गणित का पेपर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला का कहना है कि 10 मई को भी पेपर लीक होने की उन्हें सूचना मिली थी। छात्रों के मोबाइल पर पेपर शुरू होने से पहले ही पेपर पहुंच गया था। यह देखने के बाद 2 बजकर 50 मिनिट पर उन्होंने परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को फोन कर इस बात से अवगत करा दिया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। वही उनका यह भी कहना है कि 9 मई को भी छात्रों के मोबाइल पर समय से पहले पेपर आने पर बॉटनी के एक प्रोफेसर ने परीक्षा नियंत्रक को सूचना दी थी लेकिन फिर भी उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। पूरे मामले की रिपोर्ट वे कमिश्नर को भी दे रहे हैं।

इधर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, लेकिन वह क्या कार्यवाही कर रही है इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य और एक प्रोफेसर के द्वारा 2 दिन से पेपर लीक की सूचना दी जा रही थी, इस बात पर प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा का कहना है कि अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

Previous Post

राजकुमारी दीया को मुगल प्रिंस तूसी का चैलेंज, ये दावे चीप पब्लिसिटी स्टंट, हिम्मत है तो ताजमहल पर हक साबित करें

Next Post

एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया सोनू 15 साल से सैंपल की दवाओं का कर रहा था कारोबार

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया सोनू 15 साल से सैंपल की दवाओं का कर रहा था कारोबार

एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया सोनू 15 साल से सैंपल की दवाओं का कर रहा था कारोबार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

श्री वरद वल्लभा गणपति मंदिर में 10 दिवसीय प्रथम गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से

श्री वरद वल्लभा गणपति मंदिर में 10 दिवसीय प्रथम गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से

August 30, 2022
पिनाहट में बैंक के बाहर अधेड से 50 हजार की लूट

पिनाहट में बैंक के बाहर अधेड से 50 हजार की लूट

May 30, 2023
जो बेटियां अपने पिता से अपना दुख कह सकती हैं उनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता

जो बेटियां अपने पिता से अपना दुख कह सकती हैं उनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता

January 19, 2025
मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन

December 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.