• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमडी जैन इंटर कॉलेज में आंधी से पंडाल गिरा, कई लोग घायल, सांसद नवीन जैन देखने पहुंचे

एमडी जैन इंटर कॉलेज में आंधी से पंडाल गिरा, कई लोग घायल, सांसद नवीन जैन देखने पहुंचे

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चल रहा था

April 12, 2025
in accident, Agra, Cultural, disaster, News, Weather

आगरा। हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में उस समय भगदड़ मच गई जब आंधी की वजह से पंडाल नीचे गिर गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। सांसद नवीन जैन भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में जाकर घायलों से भी मिले। 

श्री दिगम्बर जैन परिषद के बैनर तले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आंधी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पंडाल नीचे आ गिरा। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मचने लगी।  मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर से ही पंडाल के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।  उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दूसरी ओर कल गढ़ी रामी में करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन होना है। इसके लिए जो पंडाल लगाया गया था आंधी में वह भी गिर गया है। देर रात एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कल के कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है। बाहर से भी फोर्स बुलाया गया है।

सांसद नवीन जैन ने घायलों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना, लिया हाल-चाल

आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में घटना की जानकारी पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए।  

सांसद जैन ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और इसके बाद जीजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा था। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और ढांढस बंधाया। चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का समुचित और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सांसद नवीन जैन ने कहा, “यह एक प्राकृतिक आपदा है, जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। मैं और मेरी पार्टी घायलों और उनके परिजनों के साथ हर कदम पर खड़े हैं। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Previous Post

19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

Next Post

सेंट पीटर्स स्कूल में एसडीएम लिखी कार के चालक ने महिला को जड़ा थप्पड़

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
सेंट पीटर्स स्कूल में एसडीएम लिखी कार के चालक ने महिला को जड़ा थप्पड़

सेंट पीटर्स स्कूल में एसडीएम लिखी कार के चालक ने महिला को जड़ा थप्पड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

April 29, 2022
विश्वविद्यालय में हंगामा करने वाले छात्र नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

विश्वविद्यालय में हंगामा करने वाले छात्र नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

August 31, 2022
जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

December 2, 2024
थानों में इंस्पेक्टर क्राइम का हाल डाक मुंशी से भी बुरा, आखिर क्यों बोले कमिश्नर, जानें

थानों में इंस्पेक्टर क्राइम का हाल डाक मुंशी से भी बुरा, आखिर क्यों बोले कमिश्नर, जानें

August 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.