• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

जनता के हीरो और मसीहा के रूप में 24 महीने तक अपनी छाप छोड़ी आईपीएस केशव चौधरी ने

झांसी रेंज के डीआईजी बनाए गए हैं, सुबह 10:00 से लेकर शाम 7:00 बजे तक जनसुनवाई करने वाले पहले अधिकारी रहे

December 2, 2024
in Agra

आगरा। पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी को झांसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आगरा में 24 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जनता और फरियादियों पर सबसे ज्यादा छाप छोड़ी। वह जनता के हीरो रहे और पीड़ितों के लिए मसीहा। जनसुनवाई करने के मामले में भी वह पहले नंबर पर रहे। इसी बात का सरकार ने उन्हें डीआईजी बनाकर फील्ड में उतारकर इनाम दिया। 

तीन दिसंबर 2022 को आईपीएस केशव चौधरी ने पुलिस अपर आयुक्त के रूप में चार्ज लिया था। पुलिस कमिश्नरेट के वह पहले पुलिस अपर आयुक्त बने थे। वह जिस-जिस जिले में रहे, वहां उन्होंने जनसुनवाई करने के मामले में पूर्व अधिकारियों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी मंशा के साथ आगरा में भी सरकार ने उन्हें तैनाती दी थी। सरकार की मंशा पर वह खरा उतरे। आगरा ही नहीं प्रदेश के वह ऐसे पहले आईपीएस अधिकारी होंगे जिन्होंने सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के सात और कई बार 8:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई की। कभी लंच पर भी नहीं गए। उनकी बेहतर जनसुनवाई का डंका इस कदर बजा की जिले का हर फरियादी और व्यक्ति पुलिस कमिश्नर व डीसीपी के पास कम और उनके पास अपनी पीड़ा को लेकर ज्यादा पहुंचा। जनता के लिए उनके हमेशा दरवाजे खुले रहे। कई बार ऐसा हुआ कि ऑफिस स्टाफ ने रात में पीड़ित के आने पर मना कर दिया कि साहब नहीं मिलेंगे। इस पर वह स्टाफ पर काफी नाराज हुए। अपने 24 महीने के कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे फरियादियों की मदद की जिनके साथ पुलिस अन्याय कर रही थी। अपने मंसूबे पूरे करने के लिए उन्हें गलत तरीके से जेल भेजने वाली थी। कई बड़ी जमीनों पर भी उन्होंने हस्तक्षेप कर कब्जे बचाए। जबकि थाना पुलिस डील कर चुकी थी। विवेचनाओं में भी पुलिस को कई बार गलत विवेचना करता देखकर उन्होंने उन्हें सही विवेचना करने की निर्देश दिए।  कमिश्नरेट में केशव चौधरी ने बेहतर पुलिसिंग कायम करने के भी पूरे प्रयास किये। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि वह शायद ही ऐसे पहले आईपीएस अधिकारी होंगे जिन्होंने आगरा कमिश्नरेट के सभी 48 थानों का निरीक्षण किया। शहर में चाहे कोई भी वर्ग हो चिकित्सा, अधिवक्ता, शिक्षाविद। सभी से उनका सीधा संवाद रहा। कई बार पुलिस के खिलाफ आंदोलन और जुलूस निकालने की नौबत आई तो उन्हें ही भेजकर मामला शांत कराया गया।हर कोई यही दुआ कर रहा है कि वह भविष्य में यहां कमिश्नर बनकर आएं। आगरा में उनका 24 महीने का शानदार कार्यकाल सभी को याद रहेगा। 

संजीव त्यागी बने पुलिस अपर आयुक्त

केशव चौधरी की जगह संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह अभिसूचना मुख्यालय में तैनात थे। एक-दो दिन में वह चार्ज लेने के लिए आ सकते हैं। 

Previous Post

भाई के नॉनवेज बनाने की मना करने पर आत्महत्या का किया प्रयास

Next Post

पिनाहट में मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे के अंदर मिला शव

Related Posts

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

आगरा। शुक्रवार देर शाम मौसम ने करवट ली। तेज तूफान, धूलभरी आंधी और झमाझम बारिश ने शहर का हाल बदल...

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

May 28, 2026

आगरा। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार बड़े...

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

May 28, 2026

आगरा। इरादत नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह इनायतपुर सड़वारा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा...

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

May 28, 2026

आगरा। कमिश्नरेट में एक पति ने अपनी पत्नी और एक इंस्पेक्टर के बीच में मधुर संबंध होने की फेसबुक पर...

Next Post
पिनाहट में मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे के अंदर मिला शव

पिनाहट में मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे के अंदर मिला शव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराने से पलटी, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराने से पलटी, चार घायल

June 26, 2023
सनी देओल की गदर फिल्म ने पहले दिन ही मचाया गदर

सनी देओल की गदर फिल्म ने पहले दिन ही मचाया गदर

August 11, 2023
समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

September 21, 2024
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

May 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले
  • तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल
  • एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.