• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

एसओजी टीम के साथ भी जेल गए फर्जी दरोगा ने फोटो कर रखा था वायरल

February 19, 2023
in administration, Agra, Police

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस के द्वारा जिस फर्जी दरोगा को जेल भेजा गया है उस फर्जी दरोगा के एक के बाद एक कई पुलिसकर्मियों के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। इस बार एसओजी टीम के साथ उसका फोटो सामने निकलकर आया है।  बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों के साथ अपने फोटो फेसबुक पर डालकर वह अपनी धाक जमाता था। कुछ पुलिसकर्मी उसे सामान्य आदमी समझ कर कार्यक्रमों में फोटो खिंचा लेते थे, कुछ साथी पुलिसकर्मी का खास आदमी समझकर उसके साथ फोटो खिंचा लेते थे तो कुछ मित्रता के चलते खिंचवाते थे। वर्तमान में वह पुलिसकर्मी कम परेशान हैं जिनके साथ उसने अनजाने में फोटो खिंचाए हैं। वह ज्यादा तनाव में हैं जिनके लिए उसने वसूली की है।

हरीपर्वत थाना पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया था। इसकी  सिफारिश में उजैर खान नाम का व्यक्ति यूपी पुलिस का दरोगा बनकर पहुंचा। हरीपर्वत थाने में तैनात दरोगा निशामक त्यागी को आरोपी को छोड़ने के लिए 92 हजार रुपये दिए। दरोगा को उस पर शक हुआ तो उसने उसके दरोगा होने की जांच पड़ताल की। जांच में वह फर्जी दरोगा निकला। हरीपर्वत इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने उसे जेल भेज दिया। फर्जी दरोगा के जेल भेजने के बाद ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष अवधेश गौतम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्योंकि थानाध्यक्ष के साथ उसके कई फोटो वायरल हुए हैं। यही नहीं पुलिस कमिश्नर जब ट्रांस यमुना थाने का निरीक्षण करने गए थे तब फर्जी दरोगा उनके पीछे चल रहा है। इधर बमरौली कटारा थानाध्यक्ष के साथ भी उसके फोटो वायरल हुए हैं।  एसओजी टीम के साथ भी फर्जी दरोगा का फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो एक शादी समारोह का है।  मामले में एसओजी टीम के एक सदस्य का कहना है कि एक शादी में यह फोटो खींचा गया है। वह साथ में खड़े होने वाले को सामान्य व्यक्ति समझ रहे थे।

प्रभाकर चौधरी आ रहे याद

 कमिश्नरेट बनने के बाद कई थानों में दलालों का बोलबाला है। अभी तक दो दलाल पकड़े भी जा चुके हैं। एक को सिकंदरा थाना पुलिस ने जेल भेजा था। दूसरे को हरीपर्वत थाना पुलिस ने जेल भेजा है। सिकंदरा थाना पुलिस ने जिस हाजी भोलू को जेल भेजा था वह निर्दोष लोगों को जेल भिजवाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। सूत्रों का कहना है कि मानसिक चिकित्सालय के पास उसके ऑफिस में कई पुलिसकर्मी मटन और चिकन खाने के लिए जाते थे। इधर थानों में दलालों का बोलबाला देख कई लोग पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। प्रभाकर चौधरी के द्वारा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता था, जिस वजह से वह जनता के हीरो बन गए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल में थानों में दलालों का प्रवेश वर्जित हो गया था। थाना प्रभारियों को लगता था कि अगर एसएसपी को पता चल गया तो वे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देंगे। 

Previous Post

आगरा किले में प्रवेश को लेकर महाराष्ट्रीयन लोगों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Next Post

आगरा किले में गूंजी शिवाजी की शौर्य गाथा

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post
आगरा किले में गूंजी शिवाजी की शौर्य गाथा

आगरा किले में गूंजी शिवाजी की शौर्य गाथा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा से मंत्री बनने के लिए किस-किस की लगेगी लॉटरी

आगरा से मंत्री बनने के लिए किस-किस की लगेगी लॉटरी

March 10, 2022
नगर निगम 31.54 करोड़ से महानगर में लगाएगा सोलर लाइटें

बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर 3.43 लाख का जुर्माना

June 7, 2024
मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

April 17, 2026
बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.