• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

आम्बेडकर को लेकर वक्ताओं के द्वारा रखे जा रहे अपने विचार

April 14, 2025
in administration, Agra, Cultural

आगरा। ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम मची हुई है। शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुबह से आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का दौर जारी है। 

सुबह सबसे पहले डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के महामंत्री आनंद टाइटलर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. टाइटलर ने कहा कि बीआर अंबेडकर उच्चतम शिक्षित, न्यायप्रिय, समानता के समर्थक, समाज सुधारक भी थे। उन्होंने बेखौफ, बेधड़क अपने विचार खुलकर रखे। उनके विचार आज भी हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनकी दूरदर्शिता और प्रगतिशील मानसिकता दर्शाते हैं। नगर निगम में मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा डॉ. अंबेडकर ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद के सुधारों में भी अहम योगदान दिया है। इसके अलावा बाबासाहेब ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके जीवन को जानने पर पता चलता है कि भीमराव अंबेडकर अध्ययनशील और कर्मठ थे। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया था। कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा डॉ. आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल के दिन ही 1891 में मध्य प्रदेश के महू में स्थित एक छोटे से गांव में हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय समाज सुधारक, संविधान निर्माता और महान नेता के रूप में पहचाना जाता है। आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करने वाले बाबा साहेब ने अपने जीवन में हार नहीं मानी और उच्चतम शिक्षा हासिल करने का प्रयास जारी रखा। वो अपने जीवन में कभी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे। यही वजह है कि उन्होंने न सिर्फ अपने हक की लड़ाई लड़ी और साथ ही में वो लोगों के अधिकारों के लिए भी लड़े। उनका पूरा जीवन लोगों के लिए प्रेरणा है।

Previous Post

बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो चोर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

Next Post

रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी चेतावनी, बोले-19 को अखिलेश आ रहे उनके सामने दो-दो हाथ होंगे

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

Next Post
रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी चेतावनी, बोले-19 को अखिलेश आ रहे उनके सामने दो-दो हाथ होंगे

रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी चेतावनी, बोले-19 को अखिलेश आ रहे उनके सामने दो-दो हाथ होंगे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

October 24, 2022

शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर पहुंचे डिप्टी सीएम

December 9, 2021
जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन व उनके भाई पर मारपीट और पैसे लूटने का मुकदमा दर्ज

जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन व उनके भाई पर मारपीट और पैसे लूटने का मुकदमा दर्ज

January 30, 2025
एटा फिरोजाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग में किया कैश बरामद

एटा फिरोजाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग में किया कैश बरामद

February 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.