• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

दोनों संगठन सहित, सांसद रामजीलाल सुमन से की थी वार्ता

April 19, 2025
in administration, Agra, Cultural, News, Politics

आगरा। कहावत है बातचीत हर समस्या का हल है। इससे बड़ी से बड़ी चीज को टाला व सुलझाया जा सकता है। जब वार्ता करने वाला पुलिस विभाग का जिले का मुखिया ही हो तो कुछ करने की इच्छा रखने वाले भी अपनी सोच को बदल देते हैं। आगरा में भी यही हुआ। नए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की सूझबूझ ऐसी काम आई कि क्षत्रिय सभा और करणी सेना सड़कों पर नहीं उतर पाई। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आज आगरा में आने पर क्षत्रिय सभा और करणी सेना के द्वारा विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई थी। इस रणनीति को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पहले ही भांप लिया। पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को दोनों ही संगठन के पदाधिकारियों को बुलाकर चाय पर वार्ता की।  उन्होंने कहा कि है यह शहर हम सभी लोगों का है। यहां का माहौल न बिगड़े यह भी हम लोगों की जिम्मेदारी है। पुलिस कमिश्नर के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद दोनों ही संगठन ने अपने-अपने विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। यही नहीं पुलिस कमिश्नर ने राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन को भी बुलाया और उनसे भी लंबी वार्ता की और समझाया कि सपाई भी किसी तरीके का विरोध प्रदर्शन ना करें। करणी सेना क्षत्रिय सभा और राज्यसभा सांसद से बुलाकर बातचीत करने का नतीजा यह निकला की शनिवार को सपा मुखिया के आने पर भी सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। क्षत्रिय सभा के द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा गया पुलिस आयुक्त से हुई वार्ता के क्रम में क्षत्रिय सभा जिला आगरा का विरोध प्रदर्शन स्थगित। पुलिस विभाग के अधिकारी भी पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ की प्रशंसा कर रहे हैं। बताया जाता है आईपीएस दीपक कुमार ने कई जिलों में बड़े-बड़े मामले ऐसे ही हल कराए हैं। एक जिले से तो जब उनका तबादला हो गया था तो वहां की जनता उनका तबादला रोकने के लिए सड़कों पर उतर आई थी।

Previous Post

आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा: अखिलेश यादव

Next Post

शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार, दबाया गया मामला

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार, दबाया गया मामला

शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार, दबाया गया मामला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026
न्यू आगरा में अवैध संबंधों के शक में  पत्नी की हत्या

न्यू आगरा में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

August 29, 2023
UPSC परीक्षा पास कर रेल कर्मचारी के बेटे ने लहराया परचम

UPSC परीक्षा पास कर रेल कर्मचारी के बेटे ने लहराया परचम

April 22, 2025
डाउनटाउन कैफे में डांस करती महिला से छेड़छाड़

डाउनटाउन कैफे में डांस करती महिला से छेड़छाड़

September 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.