• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

करीब 3,000 करोड़ के निवेश और लगभग तीन लाख नए रोज़गारों के सृजन की संभावनाएं

June 26, 2025
in administration, Agra, Business, Development

आगरा। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (DCFLI) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद पूरन डावर ने इंडस्ट्री के समग्र विकास की दिशा में सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह से मुलाकात की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में यीडा द्वारा सेक्टर-8, जेवर (जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पूर्वी गेट) पर 100 एकड़ भूमि मेगा लेदर क्लस्टर के लिए आवंटित की गई है। इस संबंध में (लेटर ऑफ इंटेंट) भी तत्काल जारी किया गया। यह ज़मीन थोक दर 9,775 प्रति वर्गमीटर पर दी गई है। पार्क के लिए अगले दो माह में भूमि का कब्जा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मेगा लेदर व फुटवियर पार्क में उद्योगों के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं, कर्मचारियों के लिए आवास, सामुदायिक सेवाएं और सामग्री प्रबंधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब 3,000 करोड़ के निवेश और लगभग तीन लाख नए रोज़गारों के सृजन की संभावनाएं हैं।अब इस परियोजना को साकार रूप देने के लिए इन्वेस्ट यूपी से मूल्यांकन प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि यूपी फुटवियर नीति के अंतर्गत दी जाने वाली भूमि सब्सिडी सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाया जा सके। साथ ही, केंद्र सरकार की मेगा लेदर क्लस्टर नीति के अंतर्गत भी यह परियोजना उपयुक्त प्रतीत होती है, जो इस विकास को और मजबूती प्रदान करेगी। पूरन डावर ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह क्लस्टर न केवल उत्तर प्रदेश को चमड़ा व फुटवियर उद्योग में अग्रणी बनाएगा, बल्कि देश के निर्यात में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Previous Post

आगरा में पानी की पाइप लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू

Next Post

चोर निकला सिपाही, प्रेमिका से करने आया था मिलाई तो हुई धुनाई

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
चोर निकला सिपाही, प्रेमिका से करने आया था मिलाई तो हुई धुनाई

चोर निकला सिपाही, प्रेमिका से करने आया था मिलाई तो हुई धुनाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

June 12, 2026
HMA ग्रुप ने सरेंडर किए 100 करोड़ रुपये

HMA ग्रुप ने सरेंडर किए 100 करोड़ रुपये

November 8, 2022
मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

April 11, 2026
जो कला की साधना कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है

जो कला की साधना कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है

August 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.