• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण गैंग के सरगना के बेटों और जुनैद ने कई राज्यों में कराया युवतियों का धर्मांतरण

धर्मांतरण गैंग के सरगना के बेटों और जुनैद ने कई राज्यों में कराया युवतियों का धर्मांतरण

पुलिस पूछताछ में हुई इस बात की जानकारी

July 24, 2025
in Agra, Crime

आगरा। धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के दोनों बेटों और जुनैद ने कई राज्यों में युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया है। पुलिस पूछताछ में यह सामने आने के बाद खलबली मच गई है।

सदर थाना क्षेत्र की रहने वालीं दो युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। उनके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उधमपुर (जम्मू कश्मीर) की साईमा उर्फ खुशबू उनकी बेटियों को धर्मांतरण कराके शादी कराने के लिए बहला फुसला कर ले गई है। आगरा पुलिस ने लापता दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया। इसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया। सच सामने आने के बाद पुलिस ने छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया और उसके बाद उसके दोनों बेटों और जुनैद को। यह गिरोह आईएसआईएस आतंकी संगठन के मॉडयूल पर काम कर रहा है। इसके प्रतिबंघित संगठन पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान की एजेन्सियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस गिरोह को कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी। पुलिस ने अभी तक 14 गिरफ्तारी की हैं। इधर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया है कि अब्दुल रहमान के दोनों बेटों अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम व हरियाणा की दलित युवती से जबरन निकाह करने वाले जुनैद से पूछताछ की गई है तो पता चला है कि इन्होंने कई युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। 6 से 7 राज्यों में धर्मांतरण कराने की जानकारी मिली है। आगरा से लापता अन्य दो युवतियों के बारे में भी पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। उनकी बरामदगी के लिए पुलिस जुट गई है। 

पुलिस अधिकारियों ने अब्दुल रहमान से पूछताछ के लिए प्रश्नों की अलग-अलग सूची तैयार भी की है  जिससे कि उससे प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत पूछताछ करके गिरोह से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों तक पहुंचा जा सके। उसके खातों में कहां-कहां से रकम भेजी गई? उसे फंडिंग करने वाले लोग कौन हैं? 

घर वापसी को तैयार नहीं अब्दुल रहमान

मूलरूप से फिरोजाबाद के थाना रजावली के गांव रामगढ के रहने वाले अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह ने वर्ष 1990 में मतांतरण किया था। तीन दशक से भी अधिक समय से वह दिल्ली के सीलमपुर स्थित मुस्तफाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह घर वापसी को तैयार नहीं है। जबकि राजस्थान का पकड़ा गया एक युवक हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार है।

इन प्रश्नों के उत्तर जानेगी पुलिस

– किन बैंकों में कितने खाते हैं, इनमें कितनी रकम स्थानांतरित की गई?
-परिवार के सदस्यों के कितने बैंक खाते हैं, इन खातों में कितनी रकम आई?
-बैंक खातों में कहां-कहां से फंडिंग आती है, रकम भेजने वाले कौन लोग हैं?
-सर्वाधिक लेनदेन किन खाता धारकों द्वारा किया?

धर्मांतरण के विरोध में कल सिंधी पंजाबी समाज की बैठक

धर्मांतरण के मामलों को लेकर आगरा के सिख, पंजाबी एवं सिंधी समाज के प्रमुख लोगों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुद्वारा शाहगंज आगरा में कल बुलाई गई है। बैठक को मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश संबोधित करेंगे। 

Previous Post

जगदीशपुरा में शराब पीने से मना करने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

Next Post

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने देहरादून की एक युवती को रेस्क्यू किया

Related Posts

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

July 10, 2026

आगरा। कालिंदी विहार में करोड़ों रुपए की लागत से बुद्धा पार्क का जीणोद्धार कराया जा रहा है। बारिश में इसके...

आगरा/दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

आगरा/दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

July 10, 2026

आगरा। आगरा दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति को कंटेनर ने रौंद दिया। दोनों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना...

हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, 11 अवैध  पिस्टल बरामद

हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, 11 अवैध पिस्टल बरामद

July 10, 2026

आगरा। खेरागढ़ पुलिस व एसओजी ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। दो तस्करों के पास...

सुभाष बाजार हादसे मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

सुभाष बाजार हादसे मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

July 9, 2026

आगरा। बुधवार को मंटोला के सुभाष बाजार में दर्दनाक हादसा हुआ था।  हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन ने जिम्मेदार...

धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

July 9, 2026

आगरा। शमशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में पूरा हो...

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

July 8, 2026

आगरा। एसबीएनेल वर्ल्ड नाम की कंपनी में निवेश के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले...

Next Post
धर्मांतरण मामले में पुलिस ने देहरादून की एक युवती को रेस्क्यू किया

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने देहरादून की एक युवती को रेस्क्यू किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

April 24, 2024
पालीवाल पार्क पर सुबह नारियल पानी पी रही शिक्षिका की चेन लूटी

पालीवाल पार्क पर सुबह नारियल पानी पी रही शिक्षिका की चेन लूटी

October 24, 2025
शाहगंज में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

शाहगंज में खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप

June 3, 2025
ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

March 31, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !
  • आगरा/दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत
  • हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, 11 अवैध पिस्टल बरामद
  • कभी भी टूटे हुए विद्युत तारों के संपर्क में न आएं समझाया टोरेंट ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.