• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मौका पाकर पार कर देते थे एटीएम फिर निकाल लेते थे रकम

मौका पाकर पार कर देते थे एटीएम फिर निकाल लेते थे रकम

सिकंदरा पुलिस ने पांच शातिरों को किया गिरफ्तार

August 31, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा पुलिस ने शनिवार देर रात पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह एटीएम के बाहर खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार करते थे। मौका पाकर रकम निकालने में मदद के बहाने डेबिट कार्ड का पिन पता करते थे। इसके बाद ग्राहक को बातों में उलझा कर या बेहोशी की दवा सुंघाकर कार्ड बदल देते थे। कुछ देर बाद दूसरे एटीएम से रकम निकाल लेते थे।

एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि पांच अगस्त को सिकंदरा चौराहे पर रुनकता के रहने वाले समीर अपनी भाभी के साथ एटीएम से रुपये निकालने आए थे। इसी दौरान एटीएम में दो युवक आए। बातों में फंसाकर उनके डेबिट कार्ड का पिन पता किया और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर उनका कार्ड बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात डाल्फिन पार्क के पास से वैगन आर कार में सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनके नाम गाजियाबाद के टीलामोड़ के सोहिल, अमन, हारून, गाजियाबाद के लोनी, खन्ना नगर के खालिद और फराज हैं। वारदात को सोहिल और अमन ने अंजाम दिया था। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि सोहिल और अमन ऐश मौज में खूब रुपये खर्च करते थे। इसी कारण हारून, खालिद और फराज उनके पास आए थे। सोहिल उन्हें साथ लेकर पहले एटीएम में घुसकर ठगी सिखा रहा था। उस दिन सफल न होने पर आरोपित राहगीरों को लूटने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 52 डेबिट कार्ड, 5,930 रुपये, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और कार बरामद की है।

Previous Post

नकली दवा मामले में पुलिस ने तीन आरोपी और पकड़े

Next Post

कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

June 24, 2024
लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी

लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी

November 26, 2024
जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा मुन्ना भाई, असली भी चढ़ा हत्थे

जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा मुन्ना भाई, असली भी चढ़ा हत्थे

October 17, 2022
नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

नौ जून को कड़ी निगरानी में होगी B.Ed की प्रवेश परीक्षा, केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकान

June 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.