• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भ्रष्टाचार में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, दो लाइन हाजिर

भ्रष्टाचार में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, दो लाइन हाजिर

सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम पैसे का कर रहे थे लेनदेन

October 6, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार को लेकर तमाम शिकायतें आ रही थीं। डिप्टी सीएम के सामने भाजपाइयों ने भी यही कहा था कि थानों में दलाली हावी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया। चंद दिनों में मिली शिकायतों के बाद इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और दो पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है। 

बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा आए थे। उनके सामने भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।  इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की बैठक में एक मंत्री के द्वारा भी भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए गए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इस नंबर पर लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिन- जिन पुलिसकर्मियों पर प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए गए हैं उन्हें निलंबित और लाइन  हाजिर कर दिया गया है। भ्रष्टाचार में सिपाही, दरोगा के अलावा इंस्पेक्टर भी शामिल निकले हैं। सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम शैलेंद्र सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। वह पैसे का लेनदेन कर रहे थे।  निबोहरा थाने में तैनात सुमित राठी भ्रष्टाचार के अलावा अपराधियों से भी संबंध बनाए हुए थे।  फतेहाबाद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश भ्रष्टाचार करने के अलावा विवेचना में लापरवाही बरत रहे थे। 112 में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू, कांस्टेबल संजीव और हरपाल भी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए। इन सभी को निलंबित किया गया है। 112 के चालक राहुल सिंह और 112 के चालक अभिलेख को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वह हेल्पलाइन 7839860813 पर पुलिस कर्मियों की केवल भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत ही दर्ज कराएं। कई लोग अन्य विभागों की भी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि जारी हुए हेल्पलाइन नंबर पर शहर के लोग पुलिस कर्मियों की भ्रष्टाचार संबंधी कॉल रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज, स्क्रीनशॉट पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी साक्ष्य भेज सकते हैं। उनका कहना है कि सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सोमवार को मिले दो शव, अब चार की तलाश जारी

Next Post

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

Related Posts

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

May 13, 2026

आगरा। बुधवार को सैकड़ो की संख्या में किसान आलू की माला पहनकर घोड़ी बग्गी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां उन्होंने...

आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

May 12, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। इस बार सिकंदरा थाने के दरोगा पर...

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

May 12, 2026

आगरा। कमला नगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए छह बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए।  इन्हें डूबता...

नगर निगम में नाले और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा

नगर निगम में नाले और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा

May 11, 2026

आगरा। सोमवार को नगर निगम के सदन में नाली और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा हुआ। इसके साथ ही...

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

May 11, 2026

आगरा।  कचहरी घाट क्षेत्र में रविवार रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक युवक की बेरहमी...

Next Post
नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

100वें टेस्ट मैच से पहले कोहली ने अनुष्का को मैदान पर लगाया गले

100वें टेस्ट मैच से पहले कोहली ने अनुष्का को मैदान पर लगाया गले

March 4, 2022
प्राधिकरण के अधिकारियों ने फाड़े नरकपुरी,  बदबू विहार के पोस्टर

प्राधिकरण के अधिकारियों ने फाड़े नरकपुरी, बदबू विहार के पोस्टर

October 10, 2022
मंटोला थानाध्यक्ष ने शराबियों को दिलाई शपथ — ना तो शराब पिएंगे, न ही पीने देंगे

मंटोला थानाध्यक्ष ने शराबियों को दिलाई शपथ — ना तो शराब पिएंगे, न ही पीने देंगे

September 7, 2022
एसटीएफ ने कई साल से फर्जी मार्कशीट बनाकर मोटा पैसा कमाने वाला खिलाड़ी पकड़ा

एसटीएफ ने कई साल से फर्जी मार्कशीट बनाकर मोटा पैसा कमाने वाला खिलाड़ी पकड़ा

March 20, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप
  • घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन
  • आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप
  • कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.