• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुष्कर्म का आरोपी विवि का बेस्ट प्रोफेसर फरार, शोध छात्रा थाने पहुंची पूछा कब पकड़ा जाएगा आरोपी

दुष्कर्म का आरोपी विवि का बेस्ट प्रोफेसर फरार, शोध छात्रा थाने पहुंची पूछा कब पकड़ा जाएगा आरोपी

मेडिकल के लिए छात्रा ने दी दोबारा एप्लीकेशन, पिछली बार डॉक्टर ने गुमराह किया था, समझौते के लिए बनाया था दबाव

October 30, 2025
in administration, Agra, Crime, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के जिस बेस्ट प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है वह अभी फरार है। पुलिस की दो टीमें उसे खोजने में जुटी हुई हैं। पुलिस को अंदाजा है प्रोफेसर आगरा से बाहर कहीं चले गए हैं। उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा है। गुरुवार को छात्रा भी थाने में यह पूछने के लिए पहुंची कि आखिर आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी कब तक होगी। उसे हर हालत में न्याय चाहिए। 

रसायन विज्ञान विभाग में तैनात  इस प्रोफेसर को पिछले दीक्षांत समारोह में बेस्ट प्रोफेसर का विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलाधिपति से अवार्ड दिलाया है। एक शोध छात्रा ने उनके खिलाफ न्यू आगरा थाने में तहरीर दी थी।  प्रोफेसर पर आरोप है कि दो साल तक शादी का झांसा देकर शोध छात्रा के साथ गलत काम किया। उसे खजुराहो और बरसाना के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ और मोबाइल तोड़ने की कोशिश की गई। धमकी दी कि मुंह खोला तो करियर बर्बाद कर दूंगा। उसने यह भी कहा कि मेरी पत्नी खूबसूरत नहीं है इसलिए तुमसे शादी करूंगा। साथ ही यह भी कहा कुलपति बनते ही तुम्हारी नौकरी भी लगाऊंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा के 164 के बयान और मेडिकल करा दिया है। छात्रा का आरोप है कि मेडिकल के दौरान चिकित्सकों ने उस पर प्रेशर बनाया कि वह मेडिकल नहीं कराए। डॉक्टर ने उन्हें बहलाना शुरू कर दिया। कहा कि मेडिकल जांच में यह नहीं आएगा कि वह प्रोफेसर गिल्टी है। तुम्हारा नीचे का हिस्सा हमेशा के लिए खराब हो जाएगा। बहुत पेन होगा। तुम्हें इस लफड़े में नहीं पड़ना चाहिए। कोई फायदा नहीं। मूव ऑन करो। क्यों इस पचड़े में पड़ी हो? इसके बाद छात्रा को गुमराह करके उससे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। छात्रा की एप्लीकेशन पर अब उसका दोबारा मेडिकल होगा। पुलिस भी छात्रा के साथ है। छात्रा का यह भी कहना है कि उस पर राजीनामा करने के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा है। इधर प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर दो दिन विश्वविद्यालय ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित करने में लगा दिए। राज भवन ने भी मामले में जवाब मांगा है। कुलपति ने मामले में एक कमेटी भी बनाई है। 

समाज विज्ञान संस्थान के जिस प्रोफेसर पर आरोप लगा था उन्हें भी बेस्ट प्रोफेसर का अवार्ड मिला था

आगरा। समाज विज्ञान संस्थान के एक प्रोफेसर पर भी दो साल पहले एक छात्रा ने शोषण के आरोप लगाए थे। हरीपर्वत थाने में तहरीर दी थी। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को रफा दफा करा दिया। सवाल यह भी खड़े हुए की अगर छात्रा गलत थी तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इन प्रोफेसर को भी विश्वविद्यालय के बेस्ट प्रोफेसर का अवार्ड दिलाया गया था। एक अन्य प्रोफेसर को भी बेस्ट प्रोफेसर का अवार्ड दिलाया गया है। उनकी नियुक्ति की विजिलेंस जांच कर रही है। रसायन विज्ञान विभाग के जिस प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है वह विश्वविद्यालय में एक अधिकारी का खास बताया जाता है। अधिकारी का दो-तीन दिन से चेहरा उतरा हुआ है। 

Previous Post

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

Next Post

दुष्कर्म आरोपी विश्वविद्यालय प्रोफेसर को पुलिस ने इलाहाबाद से दबोचा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
दुष्कर्म आरोपी विश्वविद्यालय प्रोफेसर को पुलिस ने इलाहाबाद से दबोचा

दुष्कर्म आरोपी विश्वविद्यालय प्रोफेसर को पुलिस ने इलाहाबाद से दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीआइजी निबंधन को बिना अनुमति के नेपाल घूमना भारी पड़ा, फोटो दिखाने से खुली थी पोल

डीआइजी निबंधन को बिना अनुमति के नेपाल घूमना भारी पड़ा, फोटो दिखाने से खुली थी पोल

August 15, 2024

इस बार जेपी सभागार में मनेगा दीक्षांत समारोह

November 20, 2021

ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत

December 2, 2021
ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.