• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

मृतक के पिता ने युवती और उसके साथियों पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

November 25, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में एक ज्वेलर ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता ने महिला और उसके साथियों पर प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

अटूस निवासी ज्वैलर मुकेश वर्मा के बेटे राजा उर्फ प्रिंस की आत्महत्या के 36 दिन बाद अब पूरा मामला उजागर हो पाया है। फोन की स्क्रीन पर उभरे कुछ कॉल्स और मैसेज ने इस मौत के पीछे छिपे रैकेट का पूरा सच सामने ला दिया। बताया जा रहा है राजा उर्फ प्रिंस अपने पिता के साथ रायभा स्थित ज्वैलर्स की दुकान संभालते थे। परिवार के अनुसार, 19 अक्टूबर को राजा ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे बचाने की हर कोशिश में लगे रहे, लेकिन दिल्ली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। उस समय परिवार सदमे में था, मगर असली झटका तब लगा जब 24 नवंबर को पिता ने पहली बार बेटे का मोबाइल खोला। मोबाइल की कॉल हिस्ट्री देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राजा को 19 अक्टूबर को ही कीर्ति नाम की युवती ने लगातार 53 कॉल किए थे। इतना ही नहीं, उसके साथी तरुण के 46 कॉल भी उसी दिन दर्ज थे। कई चैट और कॉल रिकॉर्डिंग से यह भी सामने आया कि तरुण एक युवती के साथ राजा के घर आया था। पिता का आरोप है कि कीर्ति ने प्रेमजाल में फंसाकर राजा की अश्लील तस्वीरें ले ली थीं, जिन्हें आधार बनाकर वह उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। पिता के अनुसार, कीर्ति और तरुण दोनों मिलकर बेटे से लगातार पैसे वसूलते थे। एक बार राजा ने घर पर बताया भी था कि रुपये न देने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की, मगर झूठे केस के डर और बेटे का भविष्य खराब होने के भय से परिवार ने विरोध नहीं किया। राजा के पिता ने फोन में मिले डिजिटल सबूत कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य जानकारी थाना सिकंदरा पुलिस को सौंप दी है।

Previous Post

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

Next Post

मोटर साइकिल और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से एकता पुलिस की हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
मोटर साइकिल और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से एकता पुलिस की हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

मोटर साइकिल और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से एकता पुलिस की हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी सदन में आमने-सामने आए योगी और अखिलेश, पुलिस की गोली से मौत और राजभर को लेकर हुई तीखी बहस

यूपी सदन में आमने-सामने आए योगी और अखिलेश, पुलिस की गोली से मौत और राजभर को लेकर हुई तीखी बहस

May 24, 2022

व्यापारी ने 50 रुपये के लालच में लुटवा दिए तीन लाख 30 हजार

November 23, 2021
आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

July 20, 2025
शहर में 3.5 करोड़ से बनेगा पेट पार्क, भूमि उपलब्ध होते ही नगर निगम शुरू कराएगा निर्माण कार्य

शहर में 3.5 करोड़ से बनेगा पेट पार्क, भूमि उपलब्ध होते ही नगर निगम शुरू कराएगा निर्माण कार्य

December 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.