• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
22 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी बरामद हुए 97 लाख

22 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी बरामद हुए 97 लाख

एमएम गेट थाना क्षेत्र का मामला, सात घंटे में हुआ खुलासा

January 7, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। एमएम गेट थाना क्षेत्र में एक फर्म से 22 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने 97 लाख रुपए बरामद करके चोरी का खुलासा कर दिया है। कारोबारी के पास में इतने पैसे कहां से आए उन स्रोतों की जांच चल रही है। 

मामला थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र के मोती कटरा इलाके का है। यहां तनिष्क ग्रीन अपार्टमेंट, ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी जूता कारोबारी हरीश कुमार वंजानी की फर्म हरमीरा फुटकेयर (Harmeera Footcare) स्थित है। व्यापारी ने 6 जनवरी को थाना एमएम गेट में तहरीर दी कि पांच जनवरी की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 8:48 बजे चौकीदार ने फोन कर बताया कि दुकान के बाहर के ताले टूटे हैं। दुकान पर पहुंचने पर कारोबारी ने पाया कि बाहर का ताला टूटा हुआ है और अंदर गल्ले की दराज को डुप्लीकेट चाबी से खोला गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गल्ले की एक दराज अंदर और एक बाहर थी, जिनसे करीब 22 लाख  रुपये नकद चोरी होने का अनुमान है। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने फर्म में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका खंगालनी शुरू की। पूछताछ में तीन पूर्व कर्मचारियों पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस एक आरोपी के घर तक पहुंची, जहां से 97 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए। यह बरामदगी शिकायत की रकम से कई गुना ज्यादा थी। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की भी अहम भूमिका रही। महज सात घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने आप में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पकड़े गए चोरों के नाम आकाश, नीरज और अशोक हैं। कर्ज में डूबा होने कारण उन्होंने चोरी की थी। बरामद की गई भारी-भरकम नकदी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह रकम सिर्फ इसी चोरी से जुड़ी है? या किसी अन्य लेन-देन, टैक्स चोरी या अवैध गतिविधि से संबंधित है? फिलहाल पुलिस के साथ-साथ राजस्व व अन्य संबंधित विभाग भी रकम के स्रोत की जांच में जुट गए हैं। 

Previous Post

युवक के अंगूठे में पहले से लगी हुई थी चोट- बोले पुलिस अधिकारी

Next Post

बरहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किआ खुलासा

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
बरहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किआ खुलासा

बरहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किआ खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कस्टडी में हेमरेज- 3/ भाजपा पदाधिकारी के रिश्तेदार हैं रेनबो में भर्ती ठेकेदार

कस्टडी में हेमरेज- 3/ भाजपा पदाधिकारी के रिश्तेदार हैं रेनबो में भर्ती ठेकेदार

September 15, 2022
स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस

स्वास्थ्य विभाग ने 23 अस्पतालों को जारी किया नोटिस

November 3, 2022
कुरियर कंपनी में हुई 40 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा

कुरियर कंपनी में हुई 40 लाख की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा

July 26, 2022
बोनस नहीं मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 9 घंटे कर्मचारी रहे हड़ताल पर, फ्री में निकलते रहे वाहन

बोनस नहीं मिलने पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 9 घंटे कर्मचारी रहे हड़ताल पर, फ्री में निकलते रहे वाहन

October 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.