• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बरहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किआ खुलासा

बरहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किआ खुलासा

हत्या को हादसा दिखाने की हुई थी कोशिश

January 7, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। बरहन पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। दुर्घटना में मृत्यु होना बताया गया था जबकि हत्या की गई थी। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

बरहन क्षेत्र में 19 दिसंबर को सड़क किनारे मिले युवक के शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआत में यह मामला एक सड़क हादसे के तौर पर दर्ज किया गया था और मुकेश चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को इस घटना की परतों में छिपी एक खौफनाक साजिश नजर आने लगी। शुरुआती जांच में संदेह गहराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सर्विलांस डाटा का विश्लेषण हुआ। मौके पर मिले ब्लड स्प्लैटर की फॉरेंसिक जांच कराई गई। इन तमाम साक्ष्यों ने साफ कर दिया कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है। डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा ने बताया जांच के दौरान अनुज धाकरे नामक युवक पुलिस के रडार पर आया। उसकी मोबाइल लोकेशन बार-बार घटना स्थल के आसपास पाई गई, जिससे शक और गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अनुज टूट गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का कबूलनामा बयान दे दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का असल निशाना मुकेश चौहान था। दरअसल, मुकेश चौहान के अनुज धाकरे की बहन से संबंध थे। आरोप है कि शादी के बाद भी संपर्क और कथित परेशान किए जाने को लेकर आरोपी पक्ष में गहरी रंजिश थी। इसी बदले की भावना में हत्या की साजिश रची गई। लेकिन अंधेरे और जल्दबाजी में हुई गलत पहचान ने पूरी कहानी बदल दी। आरोपियों ने मुकेश की जगह उसके मामा के लड़के पुनीत को ही निशाना बना लिया। घटना वाली रात बरहन के पास अंडरपास में बाइक से जा रहे पुनीत को आरोपियों ने रोका। पहले उससे मारपीट की गई और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। बाद में इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में अनुज धाकरे, मोहित कुमार, अनिरुद्ध उर्फ विकास और भानु प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गाड़ियां और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

Previous Post

22 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी बरामद हुए 97 लाख

Next Post

सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

August 15, 2026
गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

July 18, 2024
सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

December 10, 2023
इंतजामिया कमेटी के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा

इंतजामिया कमेटी के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा

October 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.