• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

आगरा आए डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- सपा के पास न नेता बचे, न नीति

January 9, 2026
in Agra, National, Politics

आगरा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा में आए। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ यानी ‘जी राम जी’ अधिनियम 2025 को लेकर विपक्ष के विरोध पर उन्होंने इसे राम नाम से नफरत करार दिया और कहा कि यही वजह है कि विपक्ष इस कानून का विरोध कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘जी राम जी’ अधिनियम विकसित भारत का रोडमैप है। जब तक गांव विकसित नहीं होंगे, तब तक न विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा और न ही विकसित भारत। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल इसलिए इस अधिनियम से चिढ़ा हुआ है क्योंकि इसके नाम में ‘राम’ शब्द आ गया है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का हम सभी आदर करते हैं, लेकिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके और आरजेडी को राम नाम से नफरत क्यों है, यह वही जानें। सिर्फ स्पेलिंग में राम शब्द आने से ही ये मनरेगा के नए अधिनियम से नफरत करने लगे हैं। हाल ही में सपा द्वारा भाजपा के ब्राह्मण विधायकों को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिए जाने पर केशव मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में अकाल पड़ा है। उनके विधायक भाजपा में आना चाहते हैं, लेकिन हम लोग लेना नहीं चाहते। डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में हार के बाद वे पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे थे कि 2027 में सरकार बना लेंगे। समाज को बांटकर राज करेंगे, लेकिन 2024 में मिली कुछ सीटों का भ्रम हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार की जनता ने तोड़ दिया। केशव मौर्य ने कहा कि पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है, जिसकी हवा निकल चुकी है। बिहार चुनाव में पीडीए लेकर गए, लेकिन न प्रत्याशी था, न असर। अखिलेश यादव बेगानी शादी में अब्दुल्ला की तरह वहां पहुंच गए। पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसियों के विरोध पर डिप्टी सीएम ने कहा कि टीएमसी सत्ता से जा रही है और भाजपा आ रही है, इसी डर से टीएमसी बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि किसी मुख्यमंत्री को जांच में हस्तक्षेप शोभा नहीं देता। ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप कर यह साबित कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही हैं। विनय कटियार के अयोध्या से चुनाव लड़ने के बयान पर सवाल पूछे जाने पर केशव मौर्य ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उनका काम नहीं है। भाजपा में संसदीय बोर्ड तय करता है कि कौन, कहां से चुनाव लड़ेगा। 

Previous Post

झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या

Next Post

हमने क्या सोचकर कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना दिया- एडिशनल सीपी से बोले डिप्टी सीएम

Related Posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

Next Post
हमने क्या सोचकर कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना दिया- एडिशनल सीपी से बोले डिप्टी सीएम

हमने क्या सोचकर कमिश्नरेट बनाया था और तुमने इसे क्या बना दिया- एडिशनल सीपी से बोले डिप्टी सीएम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा

11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा

November 16, 2023
कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

August 18, 2024
बेकाबू कार ने गार्ड को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा, मौत

बेकाबू कार ने गार्ड को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा, मौत

June 19, 2025
शब-ए-रात पर कल शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट के बीच वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

शब-ए-रात पर कल शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट के बीच वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

February 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.