• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
माधव भवन से ज्ञान की आंधी निकले और सनातन चिंतन की धारा बहे- शंकराचार्य

माधव भवन से ज्ञान की आंधी निकले और सनातन चिंतन की धारा बहे- शंकराचार्य

माधव भवन के लोकार्पण अवसर पर सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने स्वयंसेवकों को दिया समाजिक दायित्व का संदेश

January 15, 2026
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। आरएसएस के आगरा में ब्रज प्रांत के पुनर्निर्मित संघ कार्यालय माधव भवन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह में शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के तीखे और वैचारिक वक्तव्यों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा छेड़ दी।

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने अपने संबोधन में जहां सत्ताशीन वर्ग पर कड़ा प्रहार किया, वहीं संघ से राजनीति में गए लोगों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “संघ से भाजपा में गए लोगों को सत्ता की हवा लग गई है। सत्ता समस्याओं को जोड़ती नहीं, बल्कि तोड़ती है।” उन्होंने सत्ता की तुलना करते हुए तीखा बयान दिया कि “राजसत्ता वेश्या समान है, जो उसे मिलती है उसे पागल कर देती है। सत्ता पाकर व्यक्ति यह तक चाहता है कि उसका पिता भी उसे नमस्कार करे।”

संतों की राजनीति पर असहमति, साधुओं को स्पष्ट संदेश

शंकराचार्य ने संतों और साधुओं के राजनीति में सक्रिय होने पर खुली असहमति जताई। उन्होंने कहा कि “आज बाबाओं के चुनाव लड़ने का फैशन बन गया है, मुझे तीन प्रकार के साधु बेहद खराब लगते हैं, पहला जो बैंक में लाइन लगाए, दूसरा जो रजिस्ट्री कराता हो और तीसरा जो लोकसभा या विधानसभा में बैठा हो। ऐसे साधुओं को भगवा चोला त्याग देना चाहिए।” उन्होंने दो टूक कहा कि संतों का कार्य समाज को दिशा देना है, न कि सत्ता की राजनीति करना।

संघ कार्यालय साधन नहीं, बौद्धिक साधना का केंद्र बने

शंकराचार्य ने संघ के वरिष्ठों को नसीहत देते हुए कहा कि “संघ कार्यालय साधन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की लय और ताल होने चाहिए।” उन्होंने माधव भवन को लेकर अपेक्षा जताई कि यह हवादार महल नहीं बने, ठंडी हवा फेंकने वाला भवन न हो बल्कि बौद्धिकता का केंद्र बने, जहां से ज्ञान की आंधी निकले और सनातन चिंतन की धारा बहे। उन्होंने कहा कि संघ पर उठ रहे सवालों का जवाब भावनाओं से नहीं, बौद्धिक स्तर पर दिया जाना चाहिए।

‘आज विश्व सनातन चिंतन का मोहताज’- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने कहा कि “आज विश्व में जो कुछ भी है, वह सनातन की जूठन है। वास्तविक चिंतन केवल हमारे पास है।” उन्होंने कहा कि आज लोग भाव नहीं, केवल भावनाएं समझते हैं। संघ को चाहिए कि वह बौद्धिकता के माध्यम से विरोधियों और विधर्मियों को मुँहतोड़ जवाब दे।

डॉ. कृष्ण गोपाल का स्वयंसेवकों को समाजिक दायित्व का संदेश

संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल अपने विचार व्यक्त करते हुए।

संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने संबोधन में संघ के कार्यों और समय के साथ हो रहे बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माधव भवन प्रचारकों के रहने का स्थान नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जागरण का केंद्र है।

ब्रज संस्कृति, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर विशेष जोर

डॉ. कृष्ण गोपाल ने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे ब्रज संस्कृति को आगे बढ़ाएं, बुद्धिजीवियों को इस पर शोध के लिए प्रेरित करें। आसपास की बस्तियों के स्वास्थ्य की चिंता करें। उन्होंने स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और शिक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया।

इतिहास के नायकों की उपेक्षा पर नाराजगी

डॉ. कृष्ण गोपाल ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक, फव्वारा क्षेत्र में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा, फतेहपुर सीकरी में राणा सांगा का भव्य स्मारक अब तक न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि “अब किस बात का इंतजार है? समाज पूछ रहा है।”

संघ का बड़ा लक्ष्य, राष्ट्रीय परिवर्तन का संकल्प

उन्होंने कहा कि आज देशभर में 90 हजार से अधिक शाखाएं लग रही हैं। संघ विविध सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की संस्कृति, परिवार व्यवस्था और जीवनशैली का अध्ययन कर रही है। “हमें विश्व की मानसिक गरीबी दूर करनी है।”

कार्यक्रम में रहे प्रमुख लोग

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक रामलाल, हरीश रौतेला, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी एवं संघ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया, जबकि निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।
Previous Post

ताजमहल में मिलेगी फ्री एंट्री, शाहजहां का उर्स हो रहा शुरू, खुलेगा असली कब्रों वाला तहखाना

Next Post

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

July 18, 2023
न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, खुद को क्राइम ब्रांच में बता रहा था

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा, खुद को क्राइम ब्रांच में बता रहा था

February 23, 2025

भारत ने चार पाकिस्तानी समेत 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किये

April 5, 2022
कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

December 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.