• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

लोहामंडी पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

February 28, 2026
in administration, Agra, Business, Crime

आगरा। जनपद में फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना लोहामंडी पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य फरार बताए जा रहे हैं। दोनों मामलों में राज्य कर विभाग की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पहले प्रकरण में ‘अवधेश कुमार ट्रेडर्स’ के नाम पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों गोविन्द गोयल, तुषार सारस्वत और कपिल शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3 मोबाइल फोन और 1 पैन कार्ड बरामद हुआ है। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में 8 फर्जी जीएसटी फर्मों के रजिस्ट्रेशन का खुलासा हुआ। आरोप है कि इन फर्मों के जरिए करीब 6 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) चोरी की गई। इस गिरोह के 5 अन्य सदस्य अज्जू, रिषभ, लकी, शिवम और यूनिस फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दूसरे मामले में अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में बुलंदशहर निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 1 लैपटॉप, 2 पेनड्राइव और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। लैपटॉप की जांच में 2675 फर्जी जीएसटी फर्मों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज और डाटा मिले हैं। आरोप है कि इन फर्जी फर्मों के जरिए करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई। इस गिरोह के अन्य सदस्य मयूर  नागपाल, विनीत, राजकुमार झा, आसिफ और प्रकाश झा फरार हैं। दो महिला आरोपियों की भी भूमिका सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने रडार पर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराते थे और कागजी लेनदेन दिखाकर फर्जी बिलिंग के जरिए ITC क्लेम कर लेते थे। यह पूरा नेटवर्क साइबर तकनीक और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर संचालित किया जा रहा था। राज्य कर आयुक्त की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद जब टेक्निकल सेल ने डिजिटल साक्ष्यों की जांच की, तब इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और बड़े खुलासे संभव हैं।

Previous Post

कुख्यात अपराधी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

Next Post

मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चेकिंग के दौरान 21 लोगों पर मिला अवैध असलाह

January 1, 2022
छात्र नेता को पुलिस ने लिया 31 घंटे की रिमांड पर, बताए कई नाम

छात्र नेता को पुलिस ने लिया 31 घंटे की रिमांड पर, बताए कई नाम

October 9, 2022
ज्ञानवापी मामला: लिफाफे में सील रिपोर्ट कोर्ट को लौटाने पहुंचा हिंदू पक्ष, अदालत ने वापस नहीं लिया

ज्ञानवापी मामला: लिफाफे में सील रिपोर्ट कोर्ट को लौटाने पहुंचा हिंदू पक्ष, अदालत ने वापस नहीं लिया

May 31, 2022
105 फुट ऊंचे रावण का हुआ दहन,  मैदान में देखने को मिली शानदार आतिशबाजी

105 फुट ऊंचे रावण का हुआ दहन, मैदान में देखने को मिली शानदार आतिशबाजी

October 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.