• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने तहसील सदर स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र का किया निरीक्षण

February 28, 2026
in administration, Agra

आगरा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आगरा में प्रशासन ने रफ्तार और पारदर्शिता दोनों पर जोर दिया है। रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने शनिवार को तहसील सदर स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिदिन नियमित सुनवाई की जा रही है। शनिवार को करीब 130 नोटिसों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फॉर्म में संबंधित दस्तावेज पूर्ण हों और आवेदकों के स्पष्ट फोटो अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की गुंजाइश न रहे। निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने एसआईआर अभियान के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को उठाया। कम पढ़े-लिखे लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी, किराएदारों के पास आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, तथा मकान बदलने के बाद पते से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। प्रशासन की ओर से इन मुद्दों पर विस्तृत जानकारी और समाधान प्रक्रिया समझाई गई। एक प्रतिनिधि ने छावनी विधानसभा क्षेत्र में एक ही मकान पर 60 वोट दर्ज होने की शिकायत की। साथ ही एक बीएलओ द्वारा जमा किए गए फॉर्म अपडेट न किए जाने का मामला भी उठाया गया। इस पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

बीएलओ व्यवस्था सुधारने के निर्देश

समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि आगरा उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्रों के नोटिस सुनवाई केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम लोग पहुंच रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटिस प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाई जाए और ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि मतदाता सीधे संवाद कर सकें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं से फॉर्म 6A भरवाएं, जिससे मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन बन सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

Previous Post

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

फतेहाबाद में गैराज में लगी भीषण आग, चार पाहन जलकर खाक, दो झुलसे

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
फतेहाबाद में गैराज में लगी भीषण आग, चार पाहन जलकर खाक, दो झुलसे

फतेहाबाद में गैराज में लगी भीषण आग, चार पाहन जलकर खाक, दो झुलसे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होटल के कमरे से महिला के 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी

होटल के कमरे से महिला के 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी

November 11, 2025
स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

July 31, 2024
मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

October 24, 2022
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

August 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.