आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों की जमीन पर कब्जा कराने वाले थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पुलिस बुधवार को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी वह फरार है। इसके साथ ही बिल्डर भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
बोदला में करोड़ों रुपए की चार बीघा जमीन पर कब्जा कराने के लिए जगदीशपुरा पुलिस ने दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेज दिया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद परिवार को वहीं काबिज कराया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एक बिल्डर व उसके बेटे सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को बिल्डर के घर पर फिर से दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बिल्डर और जितेंद्र कुमार कहां हैं। पुलिस को मौके पर बाउंड्री कराने वाले पहलवान की भी तलाश है। वह भी फरार है।











