• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस ने गरीब कैंसर मरीज का जीता दिल, अपनी तरफ से दिया नई मोटरसाइकिल का बिल

पुलिस ने गरीब कैंसर मरीज का जीता दिल, अपनी तरफ से दिया नई मोटरसाइकिल का बिल

एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए गरीब व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई थी चोरी, पुलिस ने नई दी

August 11, 2023
in administration, Agra, Good Work, News, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। एसीपी कोतवाली और एमएम गेट थाना पुलिस ने एक कैंसर मरीज की मोटरसाइकिल चोरी होने पर उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर देख उसे नई मोटरसाइकिल खरीदकर दे दी। नई मोटरसाइकिल पाकर मरीज का चेहरा खुशी से झूम उठा। वह पुलिस का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहा था।

एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा कुछ ना कुछ नए प्रयोग करती रहती हैं, जिससे पुलिस की छवि जनता के बीच में अच्छी जाए। 11 जून को एसएन मेडिकल कॉलेज में सत्य प्रकाश नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अपने कैंसर उपचार के लिए आया था, उसकी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी हुई थी। जब वह उपचार के बाद बाहर आया तो मोटरसाइकिल चोरी हुयी देखकर वह रोने लगा और रोते हुए थाने पहुंचा। एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा और थानाध्यक्ष केपी सिंह ने कैंसर मरीज की स्थिति खराब देखकर उसे आश्वासन दिया कि वह बिल्कुल परेशान ना हो। पुलिस उसे नई मोटरसाइकिल देगी। मरीज को लगा कि पुलिस मजाक कर रही है। कुछ ही देर में पुलिस ने नई मोटरसाइकिल की चाबी उसे दी तो वह अचंभित रह गया। एसीपी कोतवाली ने कहा कि भाई साहब यह पुलिस की तरफ से आपके लिए गिफ्ट है। इस पर बैठकर जाइए और मोटरसाइकिल चोरी होने के दुख को भूल जाइए। थानाध्यक्ष ने मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी भी फुल कर दी। इसके बाद मरीज और खुशी से झूम उठा। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने एसीपी कोतवाली और थानाध्यक्ष सहित एमएम गेट थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य करने पर बधाई दी है।

कैंसर मरीज को नई मोटरसाइकिल देने की जानकारी देते हुए एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा।
Previous Post

खनन के चार डंपर सैंया होते हुए शहर में आए, खनन अधिकारी ने छत्ता में पकड़े

Next Post

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े पांच शातिर चोर, नौ चोरियां कबूली

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े पांच शातिर चोर, नौ चोरियां कबूली

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े पांच शातिर चोर, नौ चोरियां कबूली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस ने चार घर टूटने से बचाए, कई घंटे तक पति-पत्नी समझाए

November 28, 2021
कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

कुलपति के चयन के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिस सदस्य को नामित किया उस पर उठे सवाल

September 27, 2025
कारखाना मालिक की हत्या में शामिल रहा एक और हत्यारा गिरफ्तार

कारखाना मालिक की हत्या में शामिल रहा एक और हत्यारा गिरफ्तार

August 11, 2022
पुलिस से बचकर भागे दो युवक गड्ढे में गिरे, एक की मौत

पुलिस से बचकर भागे दो युवक गड्ढे में गिरे, एक की मौत

May 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.