आगरा। रविवार को फतेहाबाद में एक गैराज में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ईको वैन, एक कार, एक अन्य वैन और एक बाइक जलकर खाक हो गई।
कस्बे में सनी और आमिर का गैराज है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गैराज के भीतर खड़े वाहन धू-धू कर जलने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती चली गईं। हादसे में गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।











