• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

महेंद्र से बना था अब्दुल रहमान, उम्र कैद काट रहे सिद्दीकी का संभाला था गैंग

July 21, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। आगरा की रहने वाली दो बहनों के धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह महेंद्र पाल सिंह से अब्दुल रहमान बना है। उम्र कैद काट रहे कलीम सिद्दीकी के गैंग को उसने संभाला था। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

शनिवार को डीजीपी ने धर्मांतरण करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया था। आगरा पुलिस के द्वारा 6 राज्यों से 10 आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस ने दोनों सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था। पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं।  पुलिस की पकड़ में आए अब्दुल रहमान ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली स्थित रामगढ़ का रहने वाला है। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादौन है। उसका जन्म 1973 में हुआ था। उसने पहले ईसाई धर्म अपनाया था। 1990 में मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह दिल्ली में जाकर बस गया और मजदूरी करने लगा था। तब उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के कलीम सिद्दीकी से हुई थी। वह उसके लिए काम करने लगा और धर्मांतरण कराने लगा।

ये था मामला
अवैध धर्मांतरण गिरोह का नेटवर्क छह राज्यों उत्तर प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली और गोआ में फैला हुआ है। संगठित गिरोह के हर सदस्य को किरदार दे रखे थे। कोई धर्मांतरण के लिए ब्रेन वाश करता था तो कोई फंडिंग का प्रबंधन कर रहा था। इनके लिए कनाडा, अमेरिका, लंदन और दुबई से फंडिंग होती थी। कुछ ठहराने की व्यवस्था करते थे तो कुछ सिम और मोबाइल आदि की व्यवस्था करते थे।

Previous Post

अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषी माना, तीन वर्ष का कारावास

Next Post

कलश में गंगाजल लेकर ताजमहल के पास पहुंचीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
कलश में गंगाजल लेकर ताजमहल के पास पहुंचीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

कलश में गंगाजल लेकर ताजमहल के पास पहुंचीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

May 20, 2022
सिकंदरा में फैक्ट्री मालिक की गला रेतकर हत्या

सिकंदरा में फैक्ट्री मालिक की गला रेतकर हत्या

August 12, 2024
छात्राओं के साथ गलत हरकत करने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

छात्राओं के साथ गलत हरकत करने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

May 16, 2023
कारखाना मालिक की हत्या करने वाले चार आरोपी पकड़े

कारखाना मालिक की हत्या करने वाले चार आरोपी पकड़े

August 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.