• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी में हुआ होलिका दहन

March 2, 2026
in administration, Agra, Cultural, Uncategorized

आगरा। रंगों के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर जनपद आगरा में आस्था, उल्लास और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। आज शाम शुभ मुहूर्त में जिले भर में तीन हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। शहरी क्षेत्र में 1136, देहात के पश्चिमी जोन में 1065 और पूर्वी जोन में 961 स्थानों पर विधिवत होलिका दहन सम्पन्न हुआ।

शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। होलिका मैया की जय के जयकारों के बीच परंपरानुसार गेहूं-जौ की बालियां भूनी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण अंचलों में भी यही उत्साह और परंपरागत उल्लास देखने को मिला, जहां सामूहिक सहभागिता के साथ दहन सम्पन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करती रही। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पहले से ही सेक्टर-वाइज सुरक्षा स्कीम लागू थी। न केवल थानों के पुलिसकर्मी, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में मौजूद रहे और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए रखी। होलिका दहन के दौरान लोग आपसी वैमनस्य भुलाकर गले मिले, मिठाइयों और शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान किया। समूचा शहर सौहार्द, शांति और परंपरा के रंग में रंगा नजर आया। पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2 स्थित पंचवटी परिवार में होली पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रंगों से सजा आयोजन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल महिलाओं द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका पूजन से हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा की तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और उत्सव का अनुपम संगम दिखाई दिया। शाम के समय पंचवटी परिवार की सखियों द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंग-गुलाल, हंसी-खुशी और आपसी प्रेम से सजे इस आयोजन में उल्लास चरम पर रहा। समारोह की विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊँचाई प्रदान की। होलिका दहन के समय पंचवटी परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हुए और पारंपरिक विधि से अग्नि प्रज्ज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया। दहन उपरांत सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और खुशियाँ साझा कीं।

Previous Post

कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी ऑटो चालक की हत्या

Next Post

मंगलवार का दिन रहा हादसों के नाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
मंगलवार का दिन रहा हादसों के नाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

मंगलवार का दिन रहा हादसों के नाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े बच्चों को कार सवार ने रौंदा, दो की मौत

May 11, 2023
सपा के क़द्दावर नेता अहमद हसन का निधन, पत्नी ने भी प्राण छोड़े

सपा के क़द्दावर नेता अहमद हसन का निधन, पत्नी ने भी प्राण छोड़े

February 19, 2022
ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026
बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.