• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

गोयल डेयरी पर औचक छापे में 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए

डीएम ने पूरे जिले में तहसीलवार निगरानी टीमें गठित की हैं

March 13, 2026
in administration, Agra, Business

आगरा। ताजनगरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के सख्त निर्देशों पर जिला पूर्ति विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी रोड स्थित गोयल डेयरी पर औचक छापा मारा, जहां से 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में गठित जांच टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रानू रस्तोगी और पूर्ति लिपिक राजीव तिवारी भी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान दुकान में मौजूद सोहनलाल पुत्र पृथ्वीनाथ, निवासी नूरी दरवाजा, आगरा मिले। जब टीम ने दुकान के भीतर तलाशी ली, तो प्लास्टिक की बोरियों से बनाए गए पर्दे के पीछे एक के ऊपर एक रखे 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 10 सिलेंडर भारत गैस कंपनी के और 32 सिलेंडर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के बताए गए। जांच में सभी सिलेंडर खाली अवस्था में पाए गए, लेकिन जब मौके पर मौजूद व्यक्ति से इन सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध अभिलेख या दस्तावेज मांगे गए, तो वह एक भी कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद जांच दल ने सभी 42 कमर्शियल गैस सिलेंडर कब्जे में लेकर मैसर्स मुगल गैस सर्विस गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बिना किसी अधिकृत अनुमति के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का भंडारण और उनके अवैध क्रय-विक्रय का काम किया जा रहा था। प्रशासन ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए सोहनलाल के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के साथ ही जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और सुचारू आपूर्ति से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने पूरे जिले में तहसीलवार निगरानी टीमें गठित की हैं, जिनका काम यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अनाधिकृत भंडारण न हो। सिलेंडरों का डायवर्जन न किया जाए। कालाबाजारी न हो। उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक वसूली (ओवररेटिंग) न की जाए। डिलीवरी और वितरण में अनियमितता न हो। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई गैस एजेंसी, डिलीवरी मैन, व्यापारी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस की सप्लाई से छेड़छाड़, ब्लैक मार्केटिंग, डायवर्जन या उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने एक और बड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि घरेलू गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से झूठा, भ्रामक और दुष्प्रचार फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति, सोशल मीडिया अकाउंट, पेज, ग्रुप या अन्य माध्यम के जरिए यह भ्रम फैलाता है कि जनपद में गैस की भारी कमी है, तो उसे सिर्फ अफवाह नहीं माना जाएगा, बल्कि विधिक और दंडात्मक कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। प्रशासन का साफ कहना है कि आगरा में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए जनता को गुमराह करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एक दिन में 42 रिटेल आउटलेट पर जांच

सिर्फ गोयल डेयरी पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि डीएम के निर्देशों के अनुपालन में आज जिले में 42 रिटेल आउटलेट और गैस एजेंसियों की भी जांच की गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह एक दिन की औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सख्त निगरानी अभियान है। आने वाले दिनों में भी गैस एजेंसियों, डिलीवरी सिस्टम और संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच जारी रहेगी।।

Previous Post

पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा

Next Post

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

Related Posts

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

Next Post
कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

June 19, 2024
एत्माउद्दौला में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

एत्माउद्दौला में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

November 29, 2023
मलपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

मलपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

February 14, 2022
पुलिस कमिश्नर ने किया जगदीशपुरा थाने का निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर ने किया जगदीशपुरा थाने का निरीक्षण

March 11, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.