• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में इस कदर फंस गईं कि लाख कोशिशों के बावजूद बाहर नहीं निकल सकीं। बताया जा रहा है कि नदी में बड़े पैमाने पर हुए खनन से बने गहरे गड्ढों में भैंसें जा फंसीं और ऊपर से घनी जलकुम्भी ने उन्हें जकड़ लिया। 

चैंकोरा गांव निवासी कमल सिंह बघेल की 12 भैंसें और वीरेंद्र बघेल की छह भैंसें शनिवार को पानी पिलाने के लिए खारी नदी पर ले जाई गई थीं। नदी में प्रवेश करते ही भैंसें घनी जलकुम्भी में फंस गईं। जलकुम्भी इतनी अधिक थी कि भैंसें अपने सींगों से उसे हटाने के लिए लगातार छटपटाती रहीं, लेकिन निकलने में कामयाब नहीं हो सकीं।हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों किसानों के परिवारीजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भैंसों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन नदी की स्थिति और घनी जलकुम्भी के कारण कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका। सूचना मिलने पर अछनेरा के एसीपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। 18 भैंसों के नदी में डूबने की एक बड़ी वजह नदी में बड़े पैमाने पर हुआ खनन भी बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां खनन के कारण नदी तल में काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। आशंका है कि पानी में उतरने के बाद भैंसें इन्हीं गहरे गड्ढों में जा पहुंचीं। गहराई के कारण वे संभल नहीं सकीं और ऊपर से घनी जलकुम्भी में उलझ जाने के कारण उनकी मुश्किल और बढ़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक भैंसों ने जलकुम्भी से निकलने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। उनकी छटपटाहट देखकर मौके पर मौजूद लोग भी उन्हें बचाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन नदी की गहराई और जलकुम्भी की अधिकता के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते सभी 18 भैंसें पानी में डूब गईं। शाम तक केवल एक भैंस को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला जा सका था। बाकी भैंसों के शवों को निकालने के प्रयास जारी थे। नदी की गहराई और जलकुम्भी के कारण ग्रामीणों के लिए पानी में उतरना बेहद मुश्किल बना हुआ था। 

Previous Post

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

Related Posts

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

August 27, 2026

आगरा। आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में गुरुवार शाम को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

January 12, 2026
आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

December 23, 2025
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

March 24, 2022
एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.