• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

युवक के सिर में आई चोट, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की पुलिस की शिकायत

December 23, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में आखिर यह कैसी पुलिसिंग हो रही है। किरावली पुलिस के थर्ड डिग्री देने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि सिकंदरा पुलिस के द्वारा एक युवक के रॉन्ग साइड चलने पर गलती की माफी मांगने पर भी उसका सिर ऑटो में दे मारा। इसके बाद उसे गाली गलौज करते हुए थाने में उठा ले गए और 151 में शांति भंग में भी चालान कर दिया। युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की है। युवक का कहना है कि उसकी गाड़ी का भी चालान कर दिया गया। हैरानी की बात यह है की मोटरसाइकिल का नंबर उसका है और चालान पर किसी एक्टिवा का फोटो लगा हुआ है जिसका चालान किया गया है। युवक ने पुलिस की बर्बरता का आपबीती बताते हुए वीडियो भी वायरल किया है। 

योगेश शर्मा ने बताया है कि वह सिकंदरा का रहने वाला है। वह और उसका छोटा भाई 19 दिसंबर को कैलाश मंदिर की ओर रॉन्ग साइड पर जा रहे थे। आगे एक दरोगा नीरज सोलंकी ने उसे रोक लिया और रॉन्ग साइट पर चलने पर नाराज हुए। उन्होंने माफी मांगते हुए अपनी मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोड़ ली। इसी दौरान दरोगा ने मोटरसाइकिल का फोटो खींच लिया। उन्होंने पूछा कि साहब मैं आपकी बात मान ली। मैंने अपनी गाड़ी मोड़ ली है। आप गाड़ी का फोटो क्यों खींच रहे हैं तो इस बात पर दरोगा ने गाली गलौज शुरू कर दी और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और कहा कि अब तो चालान होगा। योगेश ने छोड़ने के लिए निवेदन किया तो दरोगा रौद्र रूप दिखाते हुए बोला अब तो गाड़ी सीज होगी। योगेश ने कहा कि मेरे पास गाड़ी के सभी कागज हैं और हम लोग हेलमेट भी पहने हुए हैं। इस बात पर दरोगा नाराज हो गया और अभद्रता करते हुए जेल भेजने की धमकी दी। योगेश का कहना है कि उन्होंने और साथ में शामिल पुलिसकर्मियों ने उनका सिर टेंपो में दे मारा जिससे उसका सिर्फ फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद भी जबरन उसे थाने ले गए और उसका 151 में फर्जी चालान कर दिया और मोटरसाइकिल सीज कर दी। योगेश का कहना है कि मोटरसाइकिल भी सीज ऐसी की है कि उसकी मोटरसाइकिल का नंबर डाल दिया है और फोटो किसी एक्टिवा का है। योगेश का कहना है कि थाने में इंस्पेक्टर भी पुलिसकर्मियों पर पूरी घटना को लेकर नाराज हुए थे और दरोगा से कहा था कि तुम किसी दिन थाने को नपवा दोगे। उन्होंने मुंशी को बुलाकर कहा कि इस मामले में लिखा पढ़त तो नहीं हुई है। मुंशी ने बताया कि दारोगा जी ने 151 में चालान कर दिया है। योगेश का यह भी कहना है कि एसीपी कोर्ट में जमानत में उसके 10 से 12 हजार खर्च हो गए जबकि वह बेहद गरीब है। पुलिस की वजह से वह मानसिक तनाव में है। वह मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत करेगा।

Previous Post

हत्या कबूलने के लिए युवक को दी थर्ड डिग्री, इतना मारा की पांच डंडे टूट गए और दोनों पैरों की हड्डी

Next Post

थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

October 18, 2023
कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

February 4, 2023
एमएससी की छात्रा फांसी के फंदे पर झूली

एमएससी की छात्रा फांसी के फंदे पर झूली

May 2, 2022
यमुनानगर के एएस अस्पताल में कर्मचारी का जन्मदिन वाले दिन संदिग्ध हालत में शव मिला

यमुनानगर के एएस अस्पताल में कर्मचारी का जन्मदिन वाले दिन संदिग्ध हालत में शव मिला

December 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.