• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

4 स्क्रीन में 503 सीट्स, कैफे-स्टाइल लोगों को आया काफी पसंद

March 21, 2026
in Agra, Development, Entertainment

आगरा। एमजी रोड पर अंजना सेंट्रल में धुरंधर फिल्म के साथ पीवीआर आईनॉक्स शुरू हो गया है। धुरंधर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिस तर्ज इसे बनाया गया है उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सभी के अंदर सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है।

पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद अरोड़ा ने कहा आगरा जैसे उभरते शहरी बाजारों में अब ऑडियंस प्रीमियम और एक्सपीरियंस-लेड एंटरटेनमेंट की ओर बढ़ रही है। एफओसीओ मॉडल के जरिए हम लोकल पार्टनरशिप्स को मजबूत करते हुए पीवीआर आईनॉक्स की वर्ल्ड-क्लास सिनेमा एक्सपर्टीज को यहां ला रहे हैं। यह मल्टीप्लेक्स हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसे वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनाते हैं, जो आजकल के दर्शकों की आकांक्षाओं के अनुरूप हों और साथ ही स्थानीय आर्थिक विकास, रोजगार बढ़ाने और कौशल निर्माण में भी योगदान दें। अंजना सेंट्रल के मालिक पीएल शर्मा ने बताया इसमें 4 स्क्रीन, 503 सीट्स 89 रिक्लाइनर्स हैं। आरजीबी लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड, नेक्स्ट-जेन 3डी और कैफे-स्टाइल सोशल स्पेसेज़ के साथ इसे खोला गया है। यह लॉन्च शहर की लाइफस्टाइल जर्नी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां आगरा की वर्ल्ड-फेमस हेरिटेज अब पीवीआर आईनॉक्स के प्रीमियम सिनेमैटिक स्टैंडर्ड्स के साथ जुड़ती नजर आएगी। यह पहल क्षेत्र की बढ़ती इकॉनमिक प्रोफाइल को भी सपोर्ट करेगी। आगरा में एक फ्लैगशिप नेशनल ब्रांड को लाकर, पीवीआर आईनॉक्स उत्तर प्रदेश के $1 ट्रिलियन इकॉनमी विज़न को मजबूती देने में योगदान देगा।  यह इन्वेस्टमेंट शहर को मॉडर्न रिटेल और एंटरटेनमेंट लैंडस्केप के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।  इस प्रॉपर्टी को एक “सोशल हब” सिनेमा एक्सपीरियंस के रूप में विकसित किया गया है। सिनेमा के इंटीरियर्स में कैफे-इंस्पायर्ड पैलेट का उपयोग किया गया है, जिसमें बेज और डीप ग्रीन टोन के साथ नैचुरल ग्रीनरी को फोयर और कंसेशन एरिया में शामिल किया गया है, जिससे शहर की भागदौड़ के बीच एक शांत और रिलैक्स्ड माहौल मिलता है। इसके साथ ही, प्रॉपर्टी में फ्लुइड स्पेशल लेआउट दिया गया है, जो ऑडिटोरियम, वेटिंग लाउंज और फूड एंड बेवरेज ज़ोन के बीच स्मूद ट्रांजिशन सुनिश्चित करता है और गेस्ट जर्नी को बेहतर बनाता है। स्थानीय निवासियों के अलावा, यह नया मल्टीप्लेक्स आगरा आने वाले पर्यटकों के अनुभव में अब तक महसूस होने वाली एक बड़ी कमी को भी पूरा करेगा। हर साल लाखों ग्लोबल टूरिस्ट ताजमहल देखने आते हैं, लेकिन हाई-एंड ईवनिंग ऑप्शंस की कमी के कारण वे शहर से जल्दी निकल जाते हैं। यह प्रीमियम वेन्यू अब उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास नाइटलाइफ विकल्प देगा, जिससे वे शहर में अधिक समय बिताएंगे और लोकल होटल्स व बिजनेस को भी लाभ होगा। श्री शर्मा ने बताया“हम पीवीआर आईनॉक्स के साथ इस साझेदारी पर गर्व महसूस करते हैं। हमारा विज़न हमेशा से एक ऐसा वेलकमिंग स्पेस बनाने का रहा है, जहां आगरा के लोग आकर रिलैक्स कर सकें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकें और यादगार पल बना सकें। अंजना सेंट्रल के मालिक पीएल शर्मा के पार्टनर सुनील शर्मा ने बताया पीवीआर आईनॉक्स के जुड़ने से अंजना सेंट्रल अब सिर्फ रिटेल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक वाइब्रेंट कम्युनिटी हब बन गया है, जहां बड़े पर्दे पर कहानियां लोगों को एक साथ जोड़ती हैं।” उद्घाटन के दौरान शिवम शर्मा, शुभांक शर्मा, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी फिल्म एग्ज़िबिशन कंपनी है, जो 114 शहरों में 359 प्रॉपर्टीज़ और 1,799 स्क्रीन के साथ ऑपरेट कर रही है। वर्ष 2023 में पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लेजर लिमिटेड के मर्जर के बाद बनी यह कंपनी स्केल, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और लॉन्ग-टर्म क्रिएटिव विज़न का एक मजबूत उदाहरण है। इस लॉन्च के साथ, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड अब उत्तर प्रदेश में 29 प्रॉपर्टीज़ में 147 स्क्रीन और नॉर्थ इंडिया में 102 प्रॉपर्टीज़ में 483 स्क्रीन ऑपरेट कर रहा है। देशभर में कंपनी के कुल 1,799 स्क्रीन 114 शहरों में फैले हुए हैं, जो इसे भारत और श्रीलंका में सबसे बड़ी सिनेमा एग्ज़िबिशन कंपनी बनाते हैं।

Previous Post

मंदिर और मजार के विवाद में निलंबित हुआ दरोगा शक्ति राठी पहले भी रहा है सुर्खियों में

Next Post

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

Related Posts

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

September 2, 2026

आगरा। सुभाष बाजार क्षेत्र में स्थित महावीर नाले पर अवैध और जर्जर स्थिति में बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम...

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

September 2, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के पांच स्टेशनों में मेट्रो के संचालन की मौखिक अनुमति मिल गई है। 20 सितंबर...

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक...

Next Post
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

कब्जा कराने पहुंची ट्रान्स यमुना पुलिस ने मचाया तांडव, दबिश के दौरान महिला छत से गिरी, हंगामा

July 18, 2025
मंडलायुक्त को जिला अस्पताल में अचानक आता हुआ देखकर मची खलबली

मंडलायुक्त को जिला अस्पताल में अचानक आता हुआ देखकर मची खलबली

February 7, 2026
एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

November 6, 2023
पुलिस की दबिश का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस की दबिश का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

March 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज
  • आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची
  • दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा
  • नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.