• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

March 21, 2026
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधिमंडल ने  राज्यसभा सांसद नवीन जैन से मुलाकात कर देश में धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और समाज में बढ़ती चुनौतियों से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी संस्था देशभर में उन लोगों को पुनः सनातन धर्म में वापस लाने का कार्य कर रही है, जो किसी कारणवश धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से केरल की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां वामपंथी सरकार के कारण हिंदू समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में लव जिहाद के माध्यम से युवतियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और बाद में उन्हें विभिन्न प्रकार की यातनाओं का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी संस्था से जुड़ी कुछ पीड़ित महिलाओं की कहानियां फिल्म द केरला स्टोरी से भी संबंधित रही हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि आर्ष विद्या समाजम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की शिक्षा और प्रचार करना है। संस्था द्वारा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक प्रशिक्षण कोर्स, योग व काउंसलिंग भी संचालित किए जाते हैं। साथ ही लोगों को “धर्म के सही मार्ग” पर लाने तथा समाज को धार्मिक कट्टरता से बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में उनकी संस्था महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में सक्रिय है और अब उत्तर प्रदेश में भी संस्था का विस्तार करना चाहती है। इस संबंध में उन्होंने सांसद नवीन जैन से सहयोग की मांग की। इस पर सांसद नवीन जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संस्था को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ महिलाएं स्वयं भी लव जिहाद की शिकार रह चुकी हैं, जिसके चलते वे अब इस संस्था के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।

Previous Post

अंजना सेंट्रल में शुरू हुआ पीवीआर आईनॉक्स, धुरंधर देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़

Next Post

कार में बंधक बनाकर यूपीआई खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की, FIR दर्ज

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
कार में बंधक बनाकर यूपीआई खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की, FIR दर्ज

कार में बंधक बनाकर यूपीआई खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की, FIR दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

February 6, 2023
लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

July 27, 2023
कंबल के बोरे  में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

कंबल के बोरे में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

October 6, 2024
आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

January 27, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.