• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाथरस: भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

हाथरस: भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

Reputation of 3 candidates of Bharatiya Janata Party is at stake

February 4, 2022
in Politics

-उमाशंकर जैन-
हाथरस। जनपद की तीनो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कोई भी सट्टा खाने को तैयार नही है। भाजपा प्रत्याशियों का सट्टा बाजार में भाव काफी गिरा हुआ है। भाजपा को इस विधानसभा के चुनाव में गहरा अघात लगने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। हालांकि वर्तमान में भाजपा का तीनो विधानसभा क्षेत्रो में कब्जा है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का यह कब्जा बरकरार रहेगा, इसको लेकर भाजपा के नेताओं में ही संशय है। इसके पीछे कई कई कारण बताएं जा रहे है।

हाथरस विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर का लगातार जिस तरह विरोध हुआ है उनकी छवि जनता के बीच किरकिरी हो गयी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ही उनका विरोध ही नही किया बल्कि उनकी जाति को लेकर भी प्रश्न चिंह खडे किए थे। अंजुला माहौर भले ही अपने आपको हाथरस निवासी होने का दावा कर रही हो, लेकिन अभी भी वह आगरा से ही आती-जाती है। उन्होंने अभी तक हाथरस में रहने के लिए कोई घर तक किराएं पर नही लिया है। जनता के बीच उनकी छवि बाहरी प्रत्याशी की बन गयी है। लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के लोग सांसद राजवीर दिलेर के बाद किसी बाहरी प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर अपना विधायक चुनने के लिए तैयार नहीं है।

सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारकर तु्रप का इक्का चला है, लेकिन पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अस्वस्थ होने के चलते जनता के बीच भाजपा की लहर नहीं बनती  दिख रही है। हालांकि लोगों का मानना है कि यदि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय स्वस्थ होते और चुनाव मैदान में होते तो आसानी से मात नहीं दी जा सकती थी। उनकी गिनती राजनीति के धुरंधर खिलाडियों में होती है। हालांकि उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय चुनाव की कमान संभाले हुए है। ब्राह्मण मतदाताओं का उन्हें सिम्पैथी वोट अवश्य मिल रहा है, लेकिन उनकी जीत को लेकर मतदाताओं में संशय बना हुआ है।

इसी तरह सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने वर्तमान विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन क्षेत्र के मतदाताओं में उनको लेकर भारी गुस्सा है। भाजपा के करीब दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता इस विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे थे। वह भी वीरेन्द्र सिंह राणा को पुनः विधायक नहीं देखना चाहते है। उन्हें पता है कि यदि उन्होंने वीरेन्द्र सिंह राणा को पुनः विधायक बनाया तो अगले विधानसभा चुनाव में भी उनका नम्बर नही आ पायेगा। यही कारण है कि वीएस राणा को लेकर भी मतदाता कोई स्पष्ट संकेत नही दे रहे है। भाजपा के जो कट्टर समर्थक है वह भी खुलकर नही बोल रहे है।

Previous Post

सपा एंड कंपनी का गठबंधन तो यूपी की 24 करोड़ जनता के लिए खतरे की घंटी है: केशव मौर्य

Next Post

पुलिस लाइन परिसर में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब का डीजीपी की पत्नी ने किया उद्घाटन

Related Posts

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

Next Post
पुलिस लाइन परिसर में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब का डीजीपी की पत्नी ने किया उद्घाटन

पुलिस लाइन परिसर में अस्पताल और पैथोलॉजी लैब का डीजीपी की पत्नी ने किया उद्घाटन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

December 23, 2022
सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

April 22, 2022
पुलिस लाइन में तीन, कलेक्ट्रेट में दो कोर्ट बन रहीं

पुलिस लाइन में तीन, कलेक्ट्रेट में दो कोर्ट बन रहीं

December 5, 2022
आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

August 15, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.