आगरा। सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ आज आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
आज मंटोला थाना क्षेत्र स्थित आरिफ की संपत्ति पर पुलिस कारवाई करने के लिए पहुंची। कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरिफ के ऊपर 27 मुकदमे दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आ गया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मकान, दो बैंक खाते, दो स्कूटर, 4 प्लॉट को कुर्क किया है। इस दौरान माइक से अनाउंस भी कराया गया। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर मंटोला राजीव सिरोही, एसआई दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।












